CG Board 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल का शेड्यूल, जानिए क्या हैं नए नियम

Last Updated: Nov 18, 2026, 14:46 IST

CGBSE Practical & Project Work 2027: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट वर्क की एग्जाम डेट्स जारी कर दी है। ये एग्जाम 1 से 20 जनवरी 2027 के बीच आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, बोर्ड ने मार्क्स स्कूलों को 31 जनवरी 2027 तक पोर्टल पर अपलोड करने का भी आदेश दिया है। यहां से ऑफिशियल नोटिस देखें। 

CGBSE Class 10th, 12th Practical Exam 2027 Date Announced
CGBSE Class 10th, 12th Practical Exam 2027 Date Announced

CGBSE Class 10th, 12th Practical Exam 2027 Date Announced: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए एक लेटेस्ट अपडेट जारी की गई है। बोर्ड ने आने वाले साल 2027 के मुख्य एग्जाम से पहले होने वाले प्रैक्टिकल एग्जाम और प्रोजेक्ट वर्क का डिटेल्ड शेड्यूल जारी कर दिया है।

शैक्षणिक सेशन 2026-27 के लिए जारी इस शेड्यूल के अनुसार, रेगुलर स्टूडेंट्स के प्रैक्टिकल एग्जाम 1 जनवरी से 20 जनवरी 2027 तक आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए बाहरी टीचर्स की नियुक्ति मंडल की ओर से की जाएगी। साथ ही, स्कूल अपने लेवल पर बाह्य परीक्षक नियुक्त नहीं कर सकेंगे। ऐसा करने पर संबंधित एग्जाम मान्य नहीं होगा। इसी के साथ, बोर्ड द्वारा स्कूलों और छात्रों के लिए कई कड़े और स्पष्ट निर्देश भी जारी किए गए हैं, ताकि एग्जाम की पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ टाइम पर पूरी हो सके।

CGBSE Practical Exam 2027 से जुड़ी मुख्य डिटेल्स क्या है?

छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम से जुड़े सभी मुख्य नंबर और डेट्स के बारे में जान सकते हैं। 

इवेंट 

ऑफिशियल डिटेल्स

बोर्ड का नाम

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE, रायपुर)

क्लासेस 

10वीं और 12वीं (नियमित / रेगुलर विद्यार्थी)

प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट एग्जाम डेट

1 जनवरी 2027 से 20 जनवरी 2027 तक

एग्जाम सेंटर 

छात्रों का अपना स्कूल 

मार्क्स ऑनलाइन अपलोड करने की लास्ट डेट 

31 जनवरी 2027

ऑफिशियल वेबसाइट

cgbse.nic.in

CGBSE Class 10th, 12th Practical Exam 2027 Schedule Out - यहां क्लिक करें

CGBSE Class 10th, 12th Practical Exam 2027 Timing

CG बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड के प्रैक्टिक एग्जाम इस साल 2 शिफ्ट्स में आयोजित की जाएगी। छात्र शिफ्ट्स की डिटेल्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।  

एग्जाम की शिफ्ट्स 

• पहली शिफ्ट: सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक

• दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

कब और कैसे आयोजित होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम? 

बोर्ड के निर्देशों के अनुसार, 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम और प्रोजेक्ट वर्क 1 जनवरी से 20 जनवरी 2027 के बीच पूरे राज्य में आयोजित किए जा रहे हैं। 

  • दो शिफ्ट्स में होगा संचालन: सुचारू व्यवस्था के लिए एग्जाम रोज दो शिफ्ट्स में बांटा गया हैं। पहली शिफ्ट सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक जारी रहेगी। 
  • एग्जाम सेंटर: छात्रों को अपने प्रैक्टिकल एग्जाम देने के लिए किसी बाहरी सेंटर पर जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि ये एग्जाम उनके अपने ही स्कूलों में लिए जाएंगे। स्कूलों को बोर्ड द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि वे समय के साथ अपने सब्जेक्ट के प्रैक्टिकल एग्जाम डेट देख लें। 

31 जनवरी तक अपलोड करने होंगे मार्क्स, देरी पर लगेगा जुर्माना 

CGBSE बोर्ड ने स्कूलों के लिए मार्क्स को ऑनलाइन फिल करने को लेकर सख्त टाइम-लाइन तैयार की गई है:

  • लास्ट डेट: सभी स्कूलों को प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट के मार्क्स 31 जनवरी 2027 तक CGBSE के ऑफिशियल पोर्टल पर जरूरी रूप से अपलोड करने होंगे।
  • लेट फीस: यदि कोई भी स्कूल दिए गए टाइम पीरियड में मार्क्स को फिल नहीं कर पाता है, तो उन्हें दोबारा मौका लेट फीस के साथ दिया जाएगा। सभी स्कूलों के लिए लेट फीस 1,000 रुपये निर्धारित की गई है।
  • रिकॉर्ड रखना जरूरी: स्कूलों को सलाह दी गई है कि वे सीलबंद लिफाफों और आंसर-की को रिजल्ट के बाद कम से कम 6 महीने तक अपने पास सुरक्षित रखें।

बाह्य और इंटरनल टीचर्स की नियुक्ति के नियम 

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि मूल्यांकन की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा:

  1. बाह्य एग्जामिनर (External Examiners): प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए बाह्य एग्जामिनर की नियुक्ति सीधे छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा ही की जाएगी। कोई भी स्कूल अपने लेवल पर प्राइवेट तौर पर बाहरी परीक्षक नियुक्त नहीं कर सकेगा। यदि कोई स्कूल ऐसा करता है, तो वह एग्जाम मान्य नहीं माना जाएगा।
  2. इंटरनल एग्जामिनर (Internal Examiners): स्कूलों में होने वाले इंटरनल प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए इंटरनल एग्जामिनर यानी स्कूल के टीचर्स में से ही कोई एग्जाम ले सकता है। 
  3. प्रोजेक्ट वर्क: प्रोजेक्ट वर्क के लिए किसी बाहरी एग्जामिनर की आवश्यकता नहीं होती है, इसका मूल्यांकन संबंधित स्कूलों के सब्जेक्ट टीचर ही कर लेते हैं। 

कक्षा 12वीं पर्यावरण अध्ययन और अन्य विशेष निर्देश

  • पर्यावरण अध्ययन: 12वीं के पर्यावरण अध्ययन सब्जेक्ट के लिए स्कूलों को शिक्षण गतिविधियों के साथ-साथ दो प्रोजेक्ट कार्य भी पूरे करवाने होंगे। इसके अलावा 50 मार्क्स के एग्जाम आयोजित करना भी जरूरी है, जिसके मार्क्स टाइम पर पोर्टल पर फिल करने होंगे।
  • दिव्यांग छात्रों के लिए सुविधा: 40% या उससे अधिक दिव्यांगता वाले छात्रों को यदि आवश्यकता हो, तो नियम के अनुसार लेखक (Scribe), रीडर या प्रयोगशाला सहायक की विशेष सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

यहां भी पढ़े: अमेरिका की इस यूनिवर्सिटी से पढ़े हैं अनंत सिंह के दामाद, जानें बेटी के पास है कौन सी डिग्री

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 18, 2026, 14:46 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News