कौन हैं AIR INDIA के नए CEO दीपक राजावत, कहां से की है पढ़ाई, जानें यहां

Last Updated: Nov 18, 2026, 16:44 IST

एयर इंडिया एक्सप्रेस को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी(CEO) मिला है। अब कंपनी के नए सीईओ दीपक राजावत होंगे, जो कि आगामी 1 दिसंबर से अपना पदाभार संभालेंगे। कौन हैं नए सीईओ और कहां से की है पढ़ाई, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें। 

दीपक राजावत
दीपक राजावत

एयर इंडिया एक्सप्रेस को दीपक राजावत के रूप में अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानि CEO मिल गया है। वह आगामी 1 दिसंबर से कंपनी में पादभार संभालेंगे। वर्तमान में वह कंपनी में मुख्य वित्तीय अधिकारी की भूमिका में हैं। यह नियुक्ति 1 दिसंबर से प्रभावी होगी। इस संबंध में एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई है। 

कौन हैं दीपक राजावत

दीपक राजावत मौजूदा समय में एयर इंडिया एक्सप्रेस में मुख्य वित्तीय अधिकारी हैं। उन्होंने कंपनी में वित्तीय प्रबंधन को लेकर अहम जिम्मेदारी निभाई है। वह काफी लंबे समय से टाटा समूह से जुड़े हुए हैं, जिसके पास एयर इंडिया एक्सप्रेस का स्वामित्व है।

कहां से पढ़ें हैं दीपक राजावत 

दीपक राजावत ने अपनी स्नातक की पढ़ाई मुंबई विश्वविद्यालय की है। उन्होंने कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद  इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) से चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई की है। वहीं, उन्होंने अपनी स्कूल शिक्षा समता विद्या मंदिर से की है।

शिक्षा एक नजर मेंः

-चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA): इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI), 2003–2006 (बैंकिंग, कॉर्पोरेट, फाइनेंस और सिक्योरिटीज लॉ)।

-स्नातक (B.Com): मुंबई विश्वविद्यालय(1998–2002)।

-स्कूली शिक्षा: समता विद्या मंदिर।

एयर इंडिया से पहले इस कंपनी में कार्यरत थे रजावत

एयर इंडिया एक्सप्रेस आने से पहले दीपक राजावत  विस्तारा से जुड़े थे। वह इस कंपनी के साथ तब से जुड़े थे, जब यह कंपनी शुरू हुई थी। कंपनी में वह कॉर्पोरेट प्लानिंग, एयरक्राफ्ट व फाइनेंस जैसे लीडरशीप विभागों में रहे। काम करते हुए उन्होंने विस्तारा के चीफ कमर्शियल ऑफिसर के तौर पर भी अपनी सेवाएं दीं।

इस पद पर रहते हुए उन्होंने रेवेन्यू मैनेजमेंट, नेटवर्क प्लानिंग, अलायंस और पार्टनरशिप, प्रोडक्ट डेवलपमेंट, ब्रांडिंग, मार्केटिंग और कस्टमर एक्सपिरियंस पर काम किया। आपको बता दें कि उनके कार्यकाल के दौरान विस्तारा कंपनी घरेलू मार्केट शेयर के हिसाब से भारत की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइन बन गई थी।

यही नहीं, कंपनी ने स्काईट्रैक्स रैंकिंग में दुनिया में टॉप एयरलाइन्स में अपनी जगह बनाई और 2022 में 20वें, 2023 और 2024 में 16वां पायदान पाने में कामयाबी हासिल की थी। 


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 18, 2026, 16:42 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News