ASSEB HSLC Routine 2027 Out: असम बोर्ड 10वीं एग्जाम की डेटशीट जारी, जानें किस दिन होगा कौन-सा पेपर
Assam Class 10th Board Exam 2027 Date Sheet: असम राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड (ASSEB), डिवीजन-I ने 10वीं (HSLC) एग्जाम 2027 की डेटशीट ऑफिशियल तौर पर 19 नवंबर 2026 को जारी कर दी गई है, जिसके अंदर एग्जाम 25 फरवरी से 16 मार्च 2027 तक और प्रैक्टिकल 27 जनवरी से 2 फरवरी 2027 के बीच आयोजित किए जा रहे है।
ASSEB HSLC Date Sheet 2027 Out: असम राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड (ASSEB), डिवीजन-I ने 10वीं यानी HSLC (हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट) एग्जाम 2027 का ऑफिशियल शेड्यूल आज 19 नवंबर 2026 को जारी कर दिया है। राज्य के शिक्षा मंत्री रनोज पेगु ने सोशल मीडिया पर ऑफिशियल नोटिस जारी करते हुए डेटशीट की जानकारी दी।
असम HSLC एग्जाम 2027 का आयोजन 25 फरवरी 2027 से शुरू होकर 16 मार्च 2027 तक आयोजित किया जाएगा। एग्जाम शेड्यूल जारी होने के साथ ही लाखों छात्रों को अपने फाइनल राउंड की तैयारी और रिवीजन शुरू कर देनी चाहिए।
Assam HSLC Exam 2027: मुख्य हाइलाइट्स और शिफ्ट टाइमिंग
बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार एग्जाम का आयोजन दो शिफ्ट्स में किया जा रहा है। 10वीं क्लास के छात्र शिफ्ट्स की डिटेल्स के बारे में जानने के लिए यहां देखें।
- बोर्ड का नाम: असम राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड (ASSEB, Division-I), गुवाहाटी
- थ्योरी एग्जाम की डेट: 25 फरवरी 2027 से 16 मार्च 2027 तक आयेजित होंगे।
- प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट: 27 जनवरी 2027 से 2 फरवरी 2027 तक आयोजित।
- मॉर्निंग शिफ्ट (सुबह): सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक (रिपोर्टिंग टाइम: सुबह 8:15 बजे)
- आफ्टरनून शिफ्ट (दोपहर): दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक (रिपोर्टिंग टाइम: दोपहर 12:45 बजे)
- क्वश्न पेपर पढ़ने का टाइम: सुबह 8:50 से 9:00 बजे तक और दोपहर 1:20 से 1:30 बजे तक
असम बोर्ड कक्षा 10वीं एग्जाम 2027 की Subject Wise Date Sheet
एग्जाम में शामिल होने वाले 10वीं के छात्र सब्जेक्ट-वाइज ऑफिशियल डेटशीट को देखने के लिए यहां देखें।
Assam Class 10th Board Exam 2027 Date Sheet Notification on Twitter
𝐇𝐒𝐋𝐂 𝐄𝐱𝐚𝐦𝐢𝐧𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧 𝟐𝟎𝟐𝟕 under the Assam State School Education Board (ASSEB), Division-I, is scheduled to commence on 25th February 2027. @himantabiswa @CMOfficeAssam https://t.co/Hsx3LZ4b4z
— Ranoj Pegu (@ranojpeguassam) November 19, 2026
Important Guidelines for Students
ASSEB द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में छात्रों के लिए कई आवश्यक निर्देश जारी किए गए है, जिनका पालन करना जरूरी है:
- ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव दोनों में अलग-अलग पास होना जरूरी: English, General Mathematics, Science और Social Science सब्जेक्ट में छात्रों को ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव दोनों भागों के आंसर देने होंगे, और दोनों हिस्सों में अलग-अलग पास होना जरूरी है।
- इलेक्टिव लैंग्वेज का पैटर्न: Assamese (E), Hindi (E), Santhali (E) और Manipuri (E) जैसी इलेक्टिव लैंग्वेज (3 घंटे) के लिए Group A और Group B वाला एक सामान्य क्वश्न पेपर होगा, जिसमें Group-A को IL के रूप में माना जाएगा।
- प्रैक्टिकल एग्जाम की व्यवस्था: प्रैक्टिकल एग्जाम 27 जनवरी से 2 फरवरी 2027 के बीच आयोजित होंगे। संस्थान के प्रमुख नियुक्त रिसोर्स पर्सन (RP) / एक्सटर्नल एग्जामिनर से परामर्श कर सब्जेक्ट-वाइज टाइम तय करेंगे।
- इंटरनल असेसमेंट अपडेट: बोर्ड के पहले निर्देशों के अनुसार स्कूलों द्वारा इंटरनल असेसमेंट मार्क्स की प्रविष्टि और फॉर्म चेकलिस्ट से जुड़े कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जा रहे हैं, इसलिए छात्र अपने स्कूलों से संपर्क में रहकर अपनी डिटेल्स को जरूर चेक कर लें।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.