Live

[लाइव] GDS Merit List 2026: कल इंडिया पोस्ट जीडीएस 1st मेरिट लिस्ट रिलीज होगी क्या?, कैसे डाउनलोड करें सर्कल वाइज रिजल्ट PDF

Vijay Pratap Singh
Oct 9, 2026, 08:50 IST

India Post GDS 1st Merit List 2026: उम्मीदवार जिसने इंडिया पोस्ट (India Post) की ग्रामीण डाक सेवक (GDS) 2026 भर्ती के लिए आवेदन किया है, वह आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर सर्कल वाइज India Post GDS Result देख और डाउनलोड कर सकेंगे। 

India Post 1st Merit List 2026 डाउनलोड करें
India Post 1st Merit List 2026 डाउनलोड करें

HIGHLIGHTS

  • इस भर्ती के तहत Gramin Dak Sevak (GDS), BPM और ABPM के कुल 23,757 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
  • उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के, 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के जरिए होगा।
  • पिछले ट्रेंड को देखते हुए India Post GDS Result 2026 के करीब 10 अक्टूबर के आसपास जारी होने की संभावना है।

India Post GDS Merit List 2026: इंडिया पोस्ट की GDS भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब अभ्यर्थियों को GDS 1st Merit List का इंतजार है। India Post GDS Result 2026 और पहली मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जारी किए जाएंगे। इस भर्ती के तहत Gramin Dak Sevak (GDS), BPM और ABPM के कुल 23,757 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा।

India Post GDS Cut Off 2026: यहां देखें UR, OBC, SC, ST, EWS, और PwBD कैटेगरी के लिए स्टेट वाइज कट ऑफ अंक

India Post GDS 1st Merit List 2026 कब आएगी?

अभी तक इंडिया पोस्ट ने GDS 1st Merit List 2026 जारी करने की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। पिछले ट्रेंड को देखते हुए India Post GDS Result 2026 करीब 10 अक्टूबर के आसपास जारी होने की संभावना है। पहली मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों के नाम और जरूरी जानकारी दी जाएगी। उम्मीदवार मेरिट लिस्ट में अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर खोजकर देख सकेंगे कि उनका चयन हुआ है या नहीं।

कहां और कैसे चेक करें GDS Result 2026?

India Post GDS Result 2026 जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। अलग-अलग राज्यों और सर्किलों के अनुसार मेरिट लिस्ट की PDF जारी की जाएगी। PDF डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर खोजकर चयन की स्थिति देख सकते हैं।

मेरिट लिस्ट के बाद क्या होगा?

GDS मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को निर्धारित समय पर जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह है कि वे India Post GDS Merit List 2026 से जुड़ी हर अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

India Post GDS DV 2026: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे? यहां देखें पूरी लिस्ट

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Oct 9, 2026, 08:46 IST

    GDS First Merit List 2026 Live: किस पोस्टल सर्कल में कितनी वैकेंसी?

    जुलाई/शेड्यूल-II 2026 भर्ती चक्र के तहत, इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) के पदों पर कुल 23,757 रिक्तियों की घोषणा की है। नीचे तालिका में देखें, किस पोस्टल सर्कल में कितनी वैकेंसी हैं।

    क्र. सं.

    पोस्टल सर्कल का नाम

    भाषा

    कुल पद

    1

    आंध्र प्रदेश

    तेलुगु

    917

    2

    असम

    असमिया

    322

    3

    असम

    बंगाली

    77

    4

    असम

    बोडो

    15

    5

    बिहार

    हिंदी

    1,098

    6

    छत्तीसगढ़

    हिंदी

    762

    7

    दिल्ली

    हिंदी

    16

    8

    गुजरात

    गुजराती

    499

    9

    हरियाणा

    हिंदी

    87

    10

    हिमाचल प्रदेश

    हिंदी

    335

    11

    जम्मू-कश्मीर

    हिंदी/उर्दू

    340

    12

    झारखंड

    हिंदी

    1,379

    13

    कर्नाटक

    कन्नड़

    1,116

    14

    केरल

    मलयालम

    1,373

    15

    मध्य प्रदेश

    हिंदी

    1,450

    16

    महाराष्ट्र

    कोंकणी/मराठी

    134

    17

    महाराष्ट्र

    मराठी

    2,297

    18

    नॉर्थ ईस्टर्न

    बंगाली/काकबरक

    179

    19

    नॉर्थ ईस्टर्न

    अंग्रेज़ी/हिंदी

    1,354

    20

    नॉर्थ ईस्टर्न

    अंग्रेज़ी/हिंदी और गारो

    296

    21

    नॉर्थ ईस्टर्न

    अंग्रेज़ी/हिंदी और खासी

    369

    22

    नॉर्थ ईस्टर्न

    अंग्रेज़ी/मणिपुरी

    306

    23

    नॉर्थ ईस्टर्न

    मिज़ो

    110

    24

    ओडिशा

    उड़िया

    1,353

    25

    पंजाब

    अंग्रेज़ी/हिंदी

    3

    26

    पंजाब

    पंजाबी

    119

    27

    राजस्थान

    हिंदी

    1,009

    28

    तमिलनाडु

    तमिल

    2,118

    29

    तेलंगाना

    तेलुगु

    419

    30

    उत्तराखंड

    हिंदी

    452

    31

    उत्तर प्रदेश

    हिंदी

    1,691

    32

    पश्चिम बंगाल

    बंगाली

    1,619

    33

    पश्चिम बंगाल

    बंगाली/नेपाली

    12

    34

    पश्चिम बंगाल

    अंग्रेज़ी और भूटिया/गुरुंग/लेपचा/नेपाली/राय/शेरपा/तामांग

    86

    35

    पश्चिम बंगाल

    अंग्रेज़ी/हिंदी

    38

    36

    पश्चिम बंगाल

    नेपाली

    7

    कुल

       

    23,757

  • Oct 9, 2026, 08:42 IST

    Is the gds 1st merit list 2026 out?: मेरिट लिस्ट रिलीज हो गया क्या?

    नहीं, जुलाई/शेड्यूल-II 2026 के लिए GDS की पहली मेरिट लिस्ट अभी रिलीज नहीं हुई है। जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकेंगे।

  • Oct 9, 2026, 08:38 IST

    GDS Merit List 2026 Live: दस्तावेज़ सत्यापन के समय जरूरी डॉक्यूमेंट्स

    GDS की पहली मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के दौरान सभी जरूरी मूल दस्तावेज़ और उनकी स्व-सत्यापित फोटोकॉपी के दो सेट साथ लेकर जाने होंगे। इनमें शामिल हैं:

    • कक्षा 10वीं की मार्कशीट

    • पहचान पत्र

    • अन्य सभी प्रमाण पत्र

  • Oct 9, 2026, 08:36 IST

    GDS 2026 1st Merit List Live: क्या ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में परीक्षा होती है?

    नहीं, India Post GDS Bharti 2026 में कोई लिखित परीक्षा नहीं होती है। उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाता है।

  • Oct 9, 2026, 08:31 IST

    इंडिया पोस्ट GDS पहली मेरिट लिस्ट PDF में कौन-कौन सी जानकारी दी होगी?

    इंडिया पोस्ट GDS की पहली मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को नीचे दी गई जानकारी ध्यान से चेक करनी चाहिए।

    क्र. सं.

    विवरण

    1

    चयनित उम्मीदवार का नाम

    2

    रजिस्ट्रेशन नंबर

    3

    श्रेणी (General, OBC, SC, ST आदि)

    4

    समुदाय (Community)

    5

    जन्म तिथि

    6

    लिंग (Gender)

    7

    आवेदन किए गए पद का नाम

    8

    प्राप्त अंक / प्रतिशत

    9

    डिवीजन और पोस्टल सर्किल

    10

    चयन की स्थिति

  • Oct 9, 2026, 08:24 IST

    इंडिया पोस्ट GDS 1st मेरिट लिस्ट 2026 कब आएगी?

    इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में पहली मेरिट लिस्ट की संभावित तारीख देख सकते हैं।

    विवरण

    जनवरी 2025

    फरवरी 2026

    जुलाई 2026

    आवेदन की अंतिम तिथि

    3 मार्च 2025

    16 फरवरी 2026

    22 सितंबर 2026

    पहली मेरिट लिस्ट की तारीख

    21 मार्च 2025

    6 मार्च 2026

    10 अक्टूबर 2026 (संभावित)

    आवेदन के बाद अंतर

    18 दिन

    18 दिन

    18 दिन (संभावित)

    नोट: पिछले भर्ती चक्रों के आधार पर जुलाई 2026 की पहली मेरिट लिस्ट 10 अक्टूबर 2026 को जारी होने की संभावना है। 

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More

Trending

Latest Education News