GDS डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू, सिलेक्टेड अभ्यर्थी तुरंत चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Last Updated: Oct 13, 2026, 10:43 IST

India Post GDS Document Verification 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 की पहली मेरिट सूची अपलोड होने के साथ ही दस्तावेज सत्यापन (DV) की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जिन अभ्यर्थियों का नाम इस मेरिट लिस्ट में शामिल है, उन्हें अगले चरण के तहत डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित होना होगा। इंडिया पोस्ट जीडीएस 1st मेरिट लिस्ट डीवी राउंड में ले जाने वाले सभी आवश्यक दस्तावेजों की विस्तृत सूची नीचे प्रदान की गई है।

India Post GDS Recruitment 2026: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) की प्रक्रिया शुरू! जानिए किन-किन जरूरी दस्तावेजों को साथ ले जाना अनिवार्य है और किन बातों का रखें खास ध्यान।
India Post GDS Recruitment 2026: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) की प्रक्रिया शुरू! जानिए किन-किन जरूरी दस्तावेजों को साथ ले जाना अनिवार्य है और किन बातों का रखें खास ध्यान।

India Post GDS Document Verification 2026: भारतीय डाक विभाग (India Post) ने ग्रामीण डाक सेवक (Gramin Dak Sevak) भर्ती में चयनित हुए उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन ( DV) की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन अभ्यर्थियों का नाम मेरिट लिस्ट में दिया है, उन्हें अब विभाग द्वारा निर्धारित तिथि तक संबंधित मंडलीय कार्यालय (Divisional Office) पर सभी दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा। अगर आप भी इस वेरिफिकेशन प्रोसेस में शामिल होने जा रहे हैं, तो साथ ले जाने वाले जरूरी डॉक्युमेंट्स की पूरी जानकारी के लिए यह आर्टिकल देखें। 

GDS Cut Off 2026 OUT

India Post GDS DV 2026: क्या-क्या दस्तावेज (Documents) साथ ले जाने हैं?

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान उम्मीदवारों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों (Original Documents) के साथ उनकी दो-दो सेल्फ-अटेस्टेड (Self-Attested) फोटोकॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना अनिवार्य है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए दस्तावेजों की लिस्ट चेक कर लें:

  1. 10वीं की अंक तालिका (Marksheet): जन्म तिथि और बोर्ड रोल नंबर की पुष्टि के लिए।

  2. जाति प्रमाण पत्र (Category/Caste Certificate): SC/ST/OBC/EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए।

  3. पहचान पत्र (Government ID Proof): आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी।

  4. दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PWD Certificate): लागू होने की स्थिति में।

  5. ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट: लागू होने की स्थिति में।

  6. मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट: किसी सरकारी अस्पताल या रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर से जारी।

नोट: अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

यहां देखें:-India Post GDS DV List 2026

इंडिया पोस्ट GDS वेरिफिकेशन केंद्र पर जाने से पहले इन 5 जरूरी बातों का रखें ध्यान

  1. समय का विशेष ध्यान दें: कॉल लेटर या SMS/Email में दी गई समय-सीमा के भीतर ही संबंधित नोडल अधिकारी के समक्ष उपस्थित हों।

  2. नाम और स्पेलिंग चेक करें: अपने सभी सर्टिफिकेट और आईडी प्रूफ में नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि बिल्कुल एक समान होनी चाहिए।

  3. ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स सुरक्षित रखें: वेरिफिकेशन अधिकारी केवल मूल दस्तावेजों का मिलान करते हैं, इसलिए इन्हें सुरक्षित फोल्डर में ले जाएं।

  4. मोबाइल व ईमेल एक्टिव रखें: डाक विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की आपात सूचना SMS या ईमेल के जरिए भेजी जा सकती है।

  5. स्वप्रमाणित फोटोकॉपी सेट: सभी फोटोकॉपी पर अपने हस्ताक्षर (Self-Attest) करना न भूलें।

India Post GDS Bharti: वेरिफिकेशन में फेल होने पर क्या होगा?

यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक वेरिफिकेशन केंद्र पर उपस्थित नहीं होता है या उसके द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेज फर्जी/अधूरे पाए जाते हैं, तो उसकी उम्मीदवारी (Candidature) तुरंत रद्द कर दी जाएगी। ऐसे मामलों में अभ्यर्थी को कोई अतिरिक्त मौका नहीं दिया जाता है और मेरिट लिस्ट में उनके नीचे वाले उम्मीदवारों को अवसर प्रदान किया जाता है। इसलिए सभी दस्तावेज पूरी तरह सही और तैयार रखकर ही केंद्र पर जाएं।

India Post GDS Document Verification 2026 की Last Date क्या है?

GDS 1st Merit List में शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों को 27 अक्टूबर 2026 तक अथवा उससे पूर्व अपने संबंधित डिवीज़न ऑफिस में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाना अनिवार्य है। यदि उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि तक सत्यापन प्रक्रिया में उपस्थित होने में विफल रहते हैं, तो उनका चयन रद्द कर दिया जाएगा ।

GDS Recruitment 2026: कितने पदों पर होगी भर्ती?

भारतीय डाक विभाग (India Post) ने इस साल ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के तहत देश भर के विभिन्न डाक सर्किलों में कुल 23,757 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के जरिए ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक (Dak Sevak) के खाली पदों को भरा जाएगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Oct 13, 2026, 10:43 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News