उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले प्रदेश में बढ़े 18.84 लाख वोटर्स, आ गया मतदाताओं का नया डाटा

Last Updated: Nov 18, 2026, 12:19 IST

उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण(SIR) के बाद नई वोटर लिस्ट जारी हो गई है। इसके तहत प्रदेश में 18.84 लाख वोटर्स की संख्या बढ़ी है। अधिक उछाल महिला वोटर्स की संख्या में आया है।

वोटर्स लिस्ट
वोटर्स लिस्ट

उत्तर प्रदेश में आगामी 2027 में विधानसभा चुनाव है। इस कड़ी में प्रदेश में चुनाव को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। वहीं, दूसरी तरफ प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण(SIR) के बाद प्रदेश की नई वोटर्स लिस्ट भी जारी हो गई है। नई लिस्ट के तहत अब प्रदेश में 13 करोड़ 58 लाख मतदाता हैं, जिनमें 18.84 लाख वोटर्स की बढ़ोतरी हुई है। खास बात यह है कि महिलाओं की संख्या में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिली है। 

7 महीने पहले यह थी संख्या 

प्रदेश में यदि अनुमानित जनसंख्या की बात करें, तो 18 साल से अधिक उम्र वाले लोगों का आंकड़ा 16.16 करोड़ से ज्यादा है। 10 अप्रैल, 2026 को प्रकाशित वोटर लिस्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में करीब 13.40 करोड़ मतदाता थे। वहीं, 17 नवंबर, 2026 को प्रकाशित नई वोटर लिस्ट में 18 लाख 84 हजार 113 वोटर लिस्ट बढ़े हैं। 

महिलाओं की संख्या में आया है उछाल

नई SIR के बाद प्रदेश में पुरुषों की तुलना में महिला वोटर्स की संख्या में उछाल आया है। महिला वोटर्स की संख्या में 10.96 लाख बढ़ोतरी हुई है, जिस वजह से जेंडर रेशियो 834 से बढ़कर 840 पर पहुंचा है। इसका मतलब यह हुआ कि अब प्रदेश में प्रति 1000 पुरुषों मतदाताओं पर 840 महिला मतदाता हैं। दूसरी तरफ, ईपी रेशियो में भी उछाल आया है, जो कि 55.17 से बढ़कर 55.95 हो गया है।

इस उम्र के मतदाताओं में आई है कमी 

नई वोटर लिस्ट को लेकर 18 से 19 साल के मतदाताओं में कमी आई है। फाइनल वोटर लिस्ट में इस उम्र के 17.63 लाख वोटर्स थे, जबकि नई लिस्ट में इनकी संख्या 11.83 लाख हो गई है। यह 5.80 लाख का अंतर इसलिए हुआ है, क्योंकि बहुत-से युवाओं की उम्र 19 साल या इससे अधिक हो गई है।

इन 4 दिनों में वोटर लिस्ट में करवा लें सुधार

यदि वोटर लिस्ट में आपको कोई सुधार करवाना है, तो आपके पास 4 दिनों का समय है। आगामी 21, 22, 28 और 29 नवंबर को प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर एक विशेष अभियान चलाया जाएगा, जहां बीएलओ भी मौजूद रहेंगे। बीएलओ और सुपरवाइजर वोटर लिस्ट में गलतियों को पहचान कर उनमें सुधार करने में मदद करेंगे।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 18, 2026, 12:19 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News