IPL 2027: M.S. Dhoni ने आईपीएल को कहा बाय, अब CSK में मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

Last Updated: Nov 17, 2026, 17:42 IST

भारत के दिग्गज बल्लेबाज और वीकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी यानि ‘कैप्टन कूल’ ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है। उन्हें अब चेन्नई सुपर किंग्स में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इस लेख में हम इस बारे में विस्तार से जानेंगे। 

धोनी
धोनी

भारतीय टीम के महान कप्तानों में शामिल और दिग्गज बल्लेबाज और वीकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए बड़ी खबर है। धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) से संन्यास की घोषणा कर दी है। हालांकि, संन्यास लेने के बाद भी उन्होंने मैदान नहीं छोड़ा है, बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स में उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इस लेख में हम इस बारे में विस्तार से जानेंगे। 

2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया था संन्यास

महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2020 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने अपना आईपीएल का सफर जारी रखा था और नए कीर्तिमान बनाए थे। हालांकि, पिछले सीजन में वह चोट के कारण पूरा सीजन ही नहीं खेल पाए थे। अब 2026 में उन्होंने आईपीएल सीरिज को भी अलविदा कह दिया है। ऐसे में अब धोनी के फैंस उन्हें मैदान में चौके-छक्के जड़ते हुए नहीं देख पाएंगे। 

2008 से CSK के साथ जुड़े हैं धोनी

महेंद्र सिंह धोनी साल 2008 यानि आईपीएल की शुरुआत से ही चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बतौर कप्तान रहते हुए टीम को 5 बार खिताब दिलाया है, जो कि 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 वर्ष रहा है। अपनी इस सफलता के लिए वह आईपीएल के सबसे उम्दा और सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। आपको बता दें कि 2015 और 2016 में चेन्नई सुपर किंग्स को बैन कर दिया गया था। 

18 साल का रिश्ता हुआ खत्म

महेंद्र सिंह धोनी साल 2008 से सीएसके के लिए खेल रहे थे। ऐसे में उनका और टीम का करीब 18 सालों का रिश्ता बतौर खिलाड़ी के तौर पर खत्म हो गया है। चेन्नई टीम की मालकिन रूपा गुरुनाथ की वीडियो के मुताबिक, धोनी ने 14 तारीख को कह दिया था का वह इस सीजन में नहीं खेलेंगे। उनका नाम रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट में डाल देने के लिए कहा था।

अब क्या मिली है जिम्मेदारी

महेंद्र सिंह धोनी ने बेशक टीम से बतौर खिलाड़ी संन्यास ले लिया है, लेकिन वह अभी भी टीम से जुड़े हुए हैं। धोनी अब चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटोर के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे और आने वाली पीढ़ियों को तैयार करेंगे। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 17, 2026, 17:42 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News