HTET Exam Date 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने जारी किया HTET 2026 का ऑफिशियल शेड्यूल; जानें कब होंगे Exam

Last Updated: Nov 17, 2026, 17:14 IST

Haryana Teacher Eligibility Test 2026 Schedule: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET) 2026 की ऑफिशियल डेट्स वेबसाइट पर जारी कर दी गई हैं, ये एग्जाम 2 दिन यानी 26 और 27 दिसंबर 2026 को शुरू होकर समाप्त हो जाएंगे। 

HTET Exam Date 2026 Out
HTET Exam Date 2026 Out

HTET Exam Date 2026 Out: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET) 2026 के एग्जाम के संबंध में ऑफिशियल सार्वजनिक नोटिस (Notification No. 25/2026) जारी कर दिया गया है। बोर्ड के चेयरमैन डॉ. शंकर लाल धूपड़ ने भी सोमवार को भिवानी में इसकी जानकारी दी थी। 

बोर्ड द्वारा निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, इस साल एचटेट के एग्जाम दिसंबर के आखिरी सप्ताह यानी तीने लेवल के एग्जाम 26 और 27 दिसंबर 2026 को खत्म हो जाएंगे। साथ ही, अब HTET 2026 में प्रदेश के नाॅन TET टीचर भी शामिल हो सकेंगे। 

HTET 2026 Exam Schedule: मुख्य डिटेल्स 

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, एग्जाम का पूरा शेड्यूल जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

एग्जाम डेट 

कैटेगरी/ लेवल 

शिफ्ट टाइम 

26 दिसंबर 2026

लेवल-III (PGT - पोस्ट ग्रेजुएट टीचर)

दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:30 बजे तक

27 दिसंबर 2026 

लेवल-II (TGT - ट्रेजुएट टीचर)

सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

27 दिसंबर 2026 

लेवल-I (PRT - प्राथमिक शिक्षक)

दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:30 बजे तक

HTET Exam Date 2026 Schedule Out, Notice - यहां क्लिक करें 

एचटेट 2026 एग्जाम का डिटेल्ड शेड्यूल 

बोर्ड के निर्देशों के अनुसार, एग्जाम का आयोजन दो दिनों तक तीन अलग-अलग सेशन में किया जाएगा:

  1. लेवल-3 (PGT एग्जाम): यह एग्जाम 26 दिसंबर 2026 को शनिवार के दिन सांयकालीन सेशन (दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक) में आयोजित किया जाएगा। यह एग्जाम उन छात्रों के लिए होता है, जो 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों में लेक्चरर या प्रवक्ता बनना चाहते हैं।
  1. लेवल-2 (TGT एग्जाम): यह एग्जाम 27 दिसंबर 2026 को रविवार के दिन सुबह सशन (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक) में होगा। यह छठी से आठवीं कक्षा तक पढ़ाने वाले ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर्स के लिए निर्धारित है।
  1. लेवल-1 (PRT एग्जाम): प्राथमिक टीचर्स (कक्षा 1 से 5वीं) के लिए आयोजित होने वाले लेवल-1 के एग्जाम 27 दिसंबर 2026 को ही सांयकालीन सेशन (दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक) में खत्म होगा।

HTET 2026 के लिए Eligibility Criteria

हरियाणा टीईटी एग्जाम में शामिल होने के लिए बोर्ड द्वारा निर्धारित एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया हैं:

  • लेवल-1 (PRT - प्राइमरी टीचर): न्यूनतम 50% मर्क्स के साथ 12वीं क्लास पास और साथ में जेबीटी (JBT) / डी.एल.एड (D.El.Ed) या बी.एल.एड (B.El.Ed)।
  • लेवल-2 (TGT - ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर): संबंधित सब्जेक्ट में ग्रेजुएट (Graduation) की डिग्री के साथ बीएड (B.Ed) या समकक्ष शिक्षक प्रशिक्षण सिलेब्स। 
  • लेवल-3 (PGT - पोस्ट ग्रेजुएट टीचर): संबंधित मुख्य सब्जेक्ट में पोस्ट ग्रेजुएशन (Post Graduation / Master's Degree) की डिग्री तथा साथ में बीएड की डिग्री।

रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया और इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट 

बोर्ड द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव जल्द ही किया जाएगा, तब छात्र नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके अपने फॉर्म को फिल कर सकते हैं। 

  1. बीएसईएच की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर दिए गए 'HTET 2026 Registration' के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपनी बेसिक डिटेल्स फिल करके पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  4. इसके बाद अपने, शैक्षणिक योग्यता और एग्जाम के लेवल (Level-1, 2 या 3) से जुड़ी जानकारी भरें।
  5. निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस को ऑनलाइन मोड में जमा करें। 
  6. फिर, फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 17, 2026, 17:14 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News