UKSSSC Police Recruitment 2026: उत्तराखंड वर्दीधारी सिपाही के 1694 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, 25 नवंबर से करें अप्लाई

Last Updated: Nov 18, 2026, 12:43 IST

UKSSSC Police Recruitment 2026: उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में वर्दीधारी सिपाही के पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसमें समूह ग के कुल 1694 पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन 25 नवंबर से शुरू किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से संबंधित अन्य डिटेल्स आगे लेख में जानें।

UKSSSC Police Recruitment 2026: उत्तराखंड वर्दीधारी सिपाही के 1694 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, 25 नवंबर से करें अप्लाई
UKSSSC Police Recruitment 2026: उत्तराखंड वर्दीधारी सिपाही के 1694 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, 25 नवंबर से करें अप्लाई

UKSSSC Police Recruitment 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में वर्दीधारी सिपाही के पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत आरक्षी जनपदीय पुलिस, पीएसी/IRB, फायरमैन, वन आरक्षी, स्पेशल टाइगर गार्ड्स, बंदी रक्षक, सचिवालय रक्षक आबकारी सिपाही सहित विभिन्न पदों को भरना है। नोटिफिकेशन के अनुसार संबंधित भर्तियों के कुल 1694 पदों को भरा जाएगा।

इच्छुक उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन 25 नवंबर से कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 25 दिसंबर निर्धारित की गई है। 

UKSSSC Police Recruitment 2026 Notification PDF

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने ऑफिशियल नोटिफिकेशन 17 नवंबर, 2026 को जारी किया है। जिसमें विभिन्न विभागों में समूह ग के कुल 1694 पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन 25 नवंबर से शुरू होंगे। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया सहित अन्य डिटेल्स के लिए नोटिफिकेशन यहां उपलब्ध करा दिया गया है। 

उत्तराखंड पुलिस भर्ती 2026 नोटिफिकेशन 

पीडीएफ 

UKSSSC Police Recruitment 2026: Highlights

यूकेएसएसएससी पुलिस भर्ती 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन आयोग वेबसाइट पर जारी किया गया है। महिला एवं पुरुष उम्मीदवार नीचे दिए टेबल में अन्य डिटेल्स चेक कर सकते हैं।


भर्ती प्राधिकरण का नाम 

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC)

पोस्ट का नाम 

यूकेएसएसएससी विभिन्न पदों पर भर्ती 2026

पदों की संख्या 

1694 

विज्ञापन जारी होने की तारीख 

17 नवंबर, 2026 

ऑनलाइन आवेदन 

25 नवंबर से 25 दिसंबर 2026

सैलरी 

21,700 रुपये से 69,100 रुपये 

ऑफिशियल वेबसाइट 

sssc.uk.gov.in

Uttarakhand Police Vacancy 2026 Various Posts 

उम्मीदवार रिक्त पदों का विवरण नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं:

पोस्ट/विभाग का नाम 

वेतन

पदों की संख्या 

उत्तराखंड आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरुष)

(उत्तराखंड पुलिस विभाग)







21,700 रुपये से 69,100 रुपये

464

उत्तराखंड आरक्षी पीएसी /आईआरबी (पुरुष)

(उत्तराखंड पुलिस विभाग)

284

उत्तराखंड आरक्षी जनपदीय पुलिस (महिला)

(उत्तराखंड पुलिस विभाग)

238

फायरमैन अग्निशामक (पुरुष/महिला) 

(उत्तराखंड पुलिस विभाग)

201

वन आरक्षी (वन विभाग, उत्तराखंड) 

171

स्पेशल टाईगर गार्ड्स (वन विभाग उत्तराखंड)

75

बंदीरक्षक (कारगार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग, उत्तराखंड) 

117

महिला बंदीरक्षक (कारगार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग, उत्तराखंड) 

27 

सचिवालय रक्षक (सचिवालय प्रशासन - 3, उत्तराखंड)

54 

आबकारी सिपाही (आबकारी विभाग, उत्तराखंड) 

45 

परिवहन आरक्षी (परिवहन विभाग, उत्तराखंड)

18 

कुल विभाग 

1694

Steps to Apply for UK Police Recruitment 2026?

स्टेप 1: UKSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: रिक्रूटमेंट या ऑनलाइन एप्लीकेशन सेक्शन खोलें।

स्टेप 3: UK पुलिस रिक्रूटमेंट 2026-27 एप्लीकेशन लिंक ढूंढें।

स्टेप 4: अपनी पर्सनल डिटेल्स का इस्तेमाल करके रजिस्टर करें और ज़रूरी वेरिफिकेशन पूरा करें।

स्टेप 5: एप्लीकेशन फॉर्म में अपनी एजुकेशनल, पर्सनल और दूसरी ज़रूरी डिटेल्स भरें।

स्टेप 6: ज़रूरी फ़ोटो, सिग्नेचर और सर्टिफ़िकेट बताए गए फ़ॉर्मैट में अपलोड करें।

स्टेप 7: पोस्ट चुनें और अगर लागू हो तो ज़रूरी रिज़र्वेशन डिटेल्स दें।

स्टेप 8: अपनी कैटेगरी के अनुसार एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन पे करें।

स्टेप 9: सभी डिटेल्स ध्यान से चेक करें और एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें।

 RITES Assistant Manager Legal Result 2026: राइट्स असिस्टेंट मैनेजर लीगल रिजल्ट जारी, मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करें

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Nov 18, 2026, 12:43 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News