Aaj ki Sarkari Naukri: 10वीं-12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स के लिए निकली बंपर भर्तियां, देखें पूरी लिस्ट

Last Updated: Nov 20, 2026, 07:00 IST

Govt Jobs: सरकारी नौकरी की चाहत किसे नहीं होती? लगभग हर युवा का यह सपना होता है, क्योंकि इसमें अच्छी सैलरी के साथ-साथ जॉब की पूरी सुरक्षा (परमानेंट जॉब) और कई सरकारी भत्ते भी मिलते हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आज का हमारा यह लेख खास आपके लिए है। 

Govt Jobs
Govt Jobs

Govt Jobs in Hindi: अक्सर ऐसा होता है कि सही समय पर जानकारी न मिलने की वजह से कई सरकारी नौकरियां हमारे हाथ से निकल जाती हैं और पछतावे के सिवा कुछ नहीं मिलता। ऐसे में आज हम आपको टॉप 4 सरकारी नौकरियों के बारे में बताएंगे, जो 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट्स के लिए एकदम बेस्ट हैं। इन नौकरियों में आपको शुरुआती स्तर से ही शानदार वेतनमान मिलेगा। आइए, इन सभी भर्तियों के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

एग्रीकल्चर साइंटिस्ट बोर्ड में टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती 

एग्रीकल्चर साइंटिस्ट बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर टेक्निकल असिस्टेंट के कुल 1393 रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ग्रेजुएट्स के लिए एक शानदार अवसर है। पदों के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स 18 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन एप्लाई कर सकते हैं। 

रेलवे में नौकरी करने का शानदार अवसर 

अगर आप रेलवे में नौकरी करने का शानदार सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए यह एक बेहतरीन मौका है। सेंट्रल रेलवे ने कुल 2,861 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सलेक्शन 10वीं या 12वीं में आए मार्क्स के आधार पर होगा। उम्मीदवार पदों के लिए 02 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

डीयू में 215 असिस्टेंट की होगी भर्ती 

दिल्ली विश्विद्यालय ने असिस्टेंट (नॉन-टीचिंग) के कुल 215 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसके लिए ग्रेजुएशन और 2 साल काम करने का एक्सपीरियंस होना चाहिए। अगर आप इस पद पर काम करना चाहते हैं, तो 30 नवंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। डेट निकल जाने के बाद फॉर्म जमा नहीं किया जाएगा। जल्दी करें, समय तेजी से निकला जा रहा है। 

BSF में बनना चाहते हैं कांस्टेबल? 

अगर आपके पास इस सवाल का जवाब हां में हैं, तो यह नौकरी आपका इंतजार कर रही है।  बीएसएफ यानी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने कांस्टेबल के 1167 पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें सलेक्टिड कैंडिडेट्स को 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये हर महीने दिए जाएंगे। आवेदन फॉर्म 31 दिसंबर 2026 तक ही स्वीकार किए जाएंगे। इस बात का ध्यान रखना है कि आपकी उम्र 32 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Nov 20, 2026, 07:00 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News