BPSC : बिहार 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल जारी
BPSC: बीपीएससी ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026 का डीवी शेड्यूल जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 1 से 28 दिसंबर से शुरू किया जाएगा।
BPSC 71st CCE DV Schedule 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) का शेड्यूल जारी कर दिया है। मुख्य लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन 1 दिसंबर 2026 से 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। आयोग ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिस अपनी वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जारी किया है। जो उम्मीदवार 71वीं मुख्य परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे, वे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डीवी की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
BPSC 71st CCE Document Verification Schedule 2026 Notice Pdf
आयोग ने उम्मीदवारों को अपने प्रमाण-पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज को तैयार रखने की सलाह दी है। उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि पर सत्यापन के लिए उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

BPSC 71वीं CCE DV 2026: हाइलाइट्स
BPSC द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, दस्तावेज सत्यापन से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स उम्मीदवार नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं:
| विवरण | तिथि / जानकारी |
|---|---|
| परीक्षा का नाम | एकीकृत 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा |
| दस्तावेज सत्यापन शुरू | 1 दिसंबर 2026 |
| दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तिथि | 28 दिसंबर 2026 |
| वॉटरमार्क वाले दस्तावेज डाउनलोड | 28 नवंबर से 28 दिसंबर 2026 |
| प्रपत्र-1 उपलब्ध होने की तिथि | 28 नवंबर 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | bpsc.bihar.gov.in |
वॉटरमार्क डॉक्यूमेंट
आयोग ने उम्मीदवारों को निर्देश दिया है कि वे अपने User name और Password से लॉगिन कर सकते हैं। इसके बाद 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के डैशबोर्ड पर उपलब्ध 'Download Uploaded Document' बटन पर क्लिक करके अपने वॉटरमार्क अंकित प्रमाण-पत्र और दस्तावेज डाउनलोड करें।
ये दस्तावेज 28 नवंबर से 28 दिसंबर 2026 तक डाउनलोड किए जा सकेंगे। उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के समय डाउनलोड किए गए वॉटरमार्क वाले प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने होंगे। इसके अलावा, दस्तावेज सत्यापन से संबंधित प्रपत्र-1 भी 28 नवंबर से आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।
BPSC 71वीं DV शेड्यूल कैसे चेक करें?
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप फॉलो कर सकते हैं:
1. सबसे पहले BPSC की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित नोटिस देखें।
3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल के लिंक पर क्लिक करें।
4. स्क्रीन पर पीडीएफ में अपनी निर्धारित तिथि और अन्य निर्देश चेक करें।
5. भविष्य के लिए पीडीएफ डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट लेना ना भूलें।
HP TET Admit Card 2026 Out: हिमाचल टीईटी एडमिट कार्ड hpbose.org जारी, हॉल टिकट Pdf डाउनलोड करें
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.