सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा निरस्त होने की वायरल सूचना पूरी तरह फर्जी और भ्रामक: डॉ. प्रशांत कुमार
विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत लिखित परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 03 एवं 04 दिसंबर 2026 को ही आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार यूपीएसएसएससी से जुड़ा ऑफिशियल नोटिस आगे लेख में देखें।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज द्वारा आयोजित की जाने वाली सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही परीक्षा निरस्तीकरण की सूचना को आयोग ने पूरी तरह फर्जी, असत्य और भ्रामक करार दिया है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने स्पष्ट किया है कि विज्ञापन संख्या 05/2026 के अंतर्गत होने वाली यह परीक्षा अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही 03 एवं 04 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और अपनी तैयारी जारी रखें।
https://t.co/kGK3bRec2I
— UPESSC (@upesscprayagraj) November 19, 2026
पूर्व निर्धारित तिथियों पर ही होगी परीक्षा: डॉ. प्रशांत कुमार
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने प्रेस को दिए अपने बयान में कहा कि आयोग द्वारा सहायक अध्यापक (सम्बद्ध प्राथमिक) और सहायक अध्यापक प्राथमिक शहरी पदों के लिए 15 सितंबर 2026 को विज्ञापन जारी किया गया था। उन्होंने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर जो पत्र प्रसारित हो रहा है, वह पूरी तरह से कूटरचित और भ्रामक है। परीक्षा तय समय सीमा के भीतर ही शुचितापूर्ण और पारदर्शी माहौल में कराई जाएगी।
फर्जी हस्ताक्षर और लेटरहेड का दुरुपयोग, एफआईआर दर्ज
मामले की गंभीरता को देखते हुए आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि कुछ अराजक तत्वों द्वारा आयोग के आधिकारिक लेटरहेड, लोगो (प्रतीक चिह्न) और उप सचिव के फर्जी हस्ताक्षर का गलत इस्तेमाल करके यह फर्जी नोटिस फैलाया गया है। आयोग ने इसे शासन और अभ्यर्थियों को भ्रमित करने की साजिश माना है। इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रयागराज के थाना कर्नलगंज में संबंधित अज्ञात व असमाजिक तत्वों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है, ताकि दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त विधिक कार्रवाई की जा सके।
केवल आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें अभ्यर्थी
डॉ. प्रशांत कुमार ने भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी अनधिकृत स्रोत, व्हाट्सएप ग्रुप या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रही फर्जी खबरों के बहकावे में न आएं। किसी भी सूचना की प्रामाणिकता जांचने के लिए अभ्यर्थी केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (https://upessc.up.gov.in/) तथा आयोग के अधिकृत 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) हैंडल (@upesscprayagraj) पर जारी विज्ञप्तियों को ही सत्य मानें। आयोग अभ्यर्थियों के हित की सुरक्षा और पारदर्शी परीक्षा प्रक्रिया के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.