Rajasthan School Winter Vacation 2026-27: कब से कब तक रहेंगी सर्दियों की छुट्टियां? जानें कब खुलेंगे स्कूल
Rajasthan Winter Holidays 2026-27: राजस्थान के स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का विंटर वेकेशन शिविरा पंचांग के अनुसार 31 दिसंबर 2026 से 10 जनवरी 2027 तक रहेगा। यहां से जयपुर, कोटा, अलवर और अजमेर के स्कूलों की भी छुट्टियों के बारे में जानें।
Rajasthan School Winter Vacation 2026-27: राजस्थान के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए शैक्षणिक सेशन 2026-27 के विंटर वेकेशन (Winter Vacation) की डेट शिक्षा विभाग के शिविरा पंचांग द्वारा तय की गई हैं। हाल ही में दीपावली और मध्यावधि छुट्टी (4 नवंबर से 15 नवंबर 2026) के बाद स्कूलों में रेगुलर क्लासेस शुरू हो रही हैं।
अब बदलते मौसम को देखते हुए राजस्थान के स्कूलों में विंटर वेकेशन जारी कर दिया जाएगा। डेट्स को देखा जाएं, तो इस साल छात्रों को पहले के अनुसार कम छुट्टियां दी गई है। अब राजस्थान के सभी स्कलों के साथ-साथ जयपुर, कोटा, अलवर और अजमेर में भी 31 दिसंबर 2026 से 10 जनवरी 2027 तक यानी कुल 11 दिनों की छुट्टियां रहेगी और 11 जनवरी से क्लासेस फिर से शुरू हो जाएंगी।
राजस्थान स्कूल विंटर वेकेशन 2026-27 की ऑफिशियल डेट्स
शिक्षा विभाग, राजस्थान के शिविरा पंचांग 2026-27 के अनुसार राज्य के प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा के अधीन आने वाले अधिकांश राजकीय और गैर-राजकीय स्कूलों के लिए विंटर वेकेशन की अवधि निर्धारित की गई है:
| इवेंट | निर्धारित डेट्स |
| विंटर वेकेशन की शुरुआत | 31 दिसंबर 2026 |
| विंटर वेकेशन की समाप्ति | 10 जनवरी 2027 |
| कुल छुट्टी की अवधि | 11 दिन (31 दिसंबर 2026 से 10 जनवरी 2027 तक) |
| स्कूल खुलने की एक्सपेक्टेड डेट | 11 जनवरी 2027 |
कई प्राइवेट स्कूल या विशेष परिस्थितियों वाले स्कूल अपने आंतरिक शैक्षणिक कैलेंडर या स्थानीय निर्देशों के अनुसार छुट्टियों की डेट में आंशिक अंतर रख सकते हैं। साथ ही, कड़ाके की ठंड या विंटर वेकेशन बढ़ने पर जिला प्रशासन या शिक्षा विभाग द्वारा स्थानीय लेवल पर छुट्टी बढ़ाने या टाइम में बदलाव का निर्णय भी लिया जा सकता है।
इस बार छुट्टियों का शेड्यूल और मौसम का बदलता पैटर्न
पिछले कुछ सालों में राजस्थान के कई हिस्सों विशेषकर उत्तरी और पूर्वी जिलों में दिसंबर के आखिरी दिनों और जनवरी के पहले पखवाड़े में तेज सर्दी और शीतलहर का असर अधिक देखा गया है। इसी वजह से शिविरा पंचांग में छुट्टी की यह अवधि 31 दिसंबर से 10 जनवरी तक रखी गई है, ताकि नए साल के शुरुआती दिनों में कड़ाके की ठंड के दौरान बच्चों को राहत मिल सके।
- मध्यावधि छुट्टी के बाद का स्टेज: 4 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक मध्यावधि छुट्टी के बाद स्कूल फिर से खुल चुके हैं, जिससे विंटर ब्रेक से पहले का समय सिलेबस पूरा करने और अर्धवार्षिक/आंतरिक मूल्यांकन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
- स्थानीय अलर्ट पर नजर: दिसंबर के अंत और जनवरी की शुरुआत में मौसम विभाग के शीतलहर अलर्ट के अनुसार जिला कलेक्टर स्तर पर आदेश जारी हो सकते हैं। इसलिए अभिभावकों को अपने स्कूल और स्थानीय प्रशासन की आधिकारिक सूचनाओं से अपडेट रहना चाहिए।
यहां भी पढ़े: UP Police SI Vacancy 2026 Fake Notice: 3,212 सब-इंस्पेक्टर पदों की भर्ती का वायरल लेटर फर्जी, बोर्ड ने दी बड़ी चेतावनी
Assam HS Exam Schedule 2027 जारी, 12 मार्च से 5 अप्रैल तक चलेंगे एग्जाम; देखें पूरा शेड्यूल
ASSEB HSLC Routine 2027 Out: असम बोर्ड 10वीं एग्जाम की डेटशीट जारी, जानें किस दिन होगा कौन-सा पेपर
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.