This is an archived article last updated on May 1, 2024. The information may be outdated.

राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच सीमा बनाने वाली नदी कौन-सी है, जानें

Last Updated: May 1, 2024, 11:00 IST

भारत के दो सबसे बड़े राज्यों की बात करें, तो पहले स्थान पर राजस्थान का नाम आता है। वहीं, दूसरे स्थान पर मध्य प्रदेश का नाम आता है। ये दोनों राज्य अपने विशाल क्षेत्रफल के लिए जाने जाते हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि भारत के इन दो सबसे बड़े राज्यों के बीच सीमा बनाने वाली नदी कौन-सी है। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच सीमा बनाने वाली नदी
राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच सीमा बनाने वाली नदी

भारत के सबसे बड़े राज्य की बात करें, तो पहले स्थान पर राजस्थान का नाम आता है। वहीं, दूसरे स्थान पर मध्य प्रदेश का नाम आता है। ये दोनों राज्य क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़े राज्य हैं। भारत के ये राज्य अपनी कई विशेषताओं के लिए जाने जाते हैं।

यह बात हम सभी जानते हैं कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग नदियों का प्रवाह होता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच बहने वाली नदी कौन-सी है, जो कि दोनों राज्यों की बीच सीमा बनाने का काम करती है। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

राजस्थान का कुल क्षेत्रफल

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि राजस्थान का कुल कितना क्षेत्रफल है, तो आपको बता दें कि राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 342,239 वर्ग किलोमीटर है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि भारत का यह राज्य भारत के कुल क्षेत्रफल का 10 फीसदी से भी अधिक है। 

मध्य प्रदेश का कुल क्षेत्रफल

मध्य प्रदेश के कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 308,000 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। भारत का यह राज्य देश के कुल क्षेत्रफल का 9 फीसदी से अधिक क्षेत्रफल में स्थित है।

भारत का कुल क्षेत्रफल

हमने ऊपर भारत के दो सबसे बड़े राज्यों के क्षेत्रफल के बारे में जान लिया है। दोनों राज्यों के क्षेत्रफल की हमने भारत के क्षेत्रफल से तुलना की है, ऐसे में भारत का कुल क्षेत्रफल जानना जरूरी है। आपको बता दें कि भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है। 

कौन-सी नदी बनाती है राज्यों की बीच सीमा

अब सवाल है कि आखिर राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच सीमा बनाने वाली नदी कौन-सी है, तो आपको बता दें कि यह नदी चंबल नदी है। 

चंबल नदी का परिचय 

यहां हम चंबल नदी के बारे में भी जान लेते हैं। चंबल नदी का उद्गम मध्य प्रदेश के महू से जनापाव पर्वत से होता है। इस स्थल को बानचूंग प्वाइंट भी कहते हैं। यह नदी यमुना नदी की सबसे बड़ी सहायक नदियों में से एक नदी है, जो कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश राज्य में प्रवाहित होती है। अंत में यह नदी उत्तर प्रदेश के इटावा में यमुना नदी से मिल जाती है। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गिए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः भारत के किस शहर का तिरंगा बर्फी से है संबंध, जानें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 1, 2024, 11:00 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News