NEET PG Counselling 2026 Round 2 NRI लिस्ट जारी, mcc.nic.in से ऐसे करें चेक
MCC NEET PG Round 2 Candidates List: चिकित्सा परामर्श समिति (MCC) ने नीट पीजी काउंसलिंग 2026 के राउंड-2 के लिए योग्य एनआरआई (NRI) उम्मीदवारों की सूची आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी कर दी है, जिसमें लगभग 99 अभ्यर्थियों को प्रोविजनल मंजूरी मिली है।
NEET PG 2026 Counselling Update: देश भर के मेडिकल कॉलेजों में पोस्ट-ग्रेजुएशन (MD/MS/Diploma/DNB) सिलेब्सों में एडमिशन के लिए चल रही नीट पीजी काउंसलिंग 2026 के दूसरे राउंड को लेकर एक बड़ी अपडेट जारी की गई है। चिकित्सा परामर्श समिति (MCC) ने ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर 'NRI List of Eligible Candidates for PG (Round 2) 2026' लिस्ट जारी कर दी है।
वे सभी छात्र जिन्होंने अपने भारतीय कोटे (Indian Quota) से एनआरआई (NRI) कैटेगरी में बदलाव के लिए डॉक्यूमेंट्स जमा किए थे, वे अब पोर्टल पर जाकर इस लिस्ट में अपना नाम और रोल नंबर को चेक कर सकते हैं।
NEET PG 2026 Round 2 NRI List: मुख्य डिटेल्स
एनआरआई काउंसलिंग प्रक्रिया और लिस्ट से जुड़े महत्वपूर्ण नंबर और डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।
| काउंसलिंग डिटेल्स | ऑफिशियल डिटेल्स |
| आयोजन संस्था | चिकित्सा परामर्श समिति (MCC / DGHS) |
| काउंसलिंग राउंड | नीट पीजी काउंसलिंग 2026 - राउंड 2 |
| जारी लिस्ट का नाम | NRI List of Eligible Candidates for PG (Round 2) 2026 |
| शामिल छात्रों के नंबर | लगभग 99 छात्र |
| ऑफिशियल वेबसाइट | mcc.nic.in |
| राउंड 2 रिपोर्टिंग डेट्स | 18 नवंबर से 24 नवंबर 2026 |
MCC NEET PG Round 2 NRI Eligible Candidates List: यहां क्लिक करें
एनआरआई कैटेगरी बदलाव और प्रोविजनल स्थिति
एमसीसी (MCC) द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में कुल 99 छात्रों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं।
- प्रोविजनल अप्रूवल: छात्रों का भारतीय से एनआरआई कैटेगरी में यह परिवर्तन पूरी तरह से प्रोविजनल है, जो उनके द्वारा अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट की सूक्ष्म जांच के आधार पर किया गया है।
- सीट अलॉटमेंट के समय जांच: काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान यदि किसी छात्र को एनआरआई कोटे के अंदर सीट अलॉट होती है, तो कॉलेज रिपोर्टिंग के टाइम उन्हें अपने सभी ओरिजनल डॉक्यूमेंट प्रस्तुत करने होंगे। डॉक्यूमेंट सही न पाए जाने पर एडमिशन रद्द भी किया जा सकता है।
MCC वेबसाइट से NRI Eligibility List कैसे डाउनलोड करें?
NRI Eligibility List को डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर दिए गए 'PG Medical Counselling' सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद 'NRI List of Eligible Candidates for PG (Round 2) 2026' के लिंक को खोलकर लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, स्क्रीन पर PDF फाइल को खोलकर अपने रोल नंबर को सर्च करें।
- सर्च करने के बाद इस PDF का कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.