JEE Main 2027: NTA ने जारी किए महत्वपूर्ण FAQs, जानें क्या आधार और 10वीं मार्कशीट में नाम अलग होने पर होगी परेशानी?
एनटीए (NTA) ने जेईई मेन 2027 के लिए 48 इंपॉर्टेंट अक्सर पूछे जाने वाले क्वश्न (FAQs) जारी किए गए हैं, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि आधार और 10वीं की मार्कशीट में नाम का अंतर होने पर भी छात्रों की उम्मीदवारी प्रभावित नहीं होगी।
JEE Main 2027 Session 1 FAQs Released: देश की सबसे बड़े इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम जेईई मेन 2027 (JEE Main 2027) के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले लाखों छात्रों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऑफिशियल तौर से 48 इंपॉर्टेंट FAQs को जारी कर दिया हैं। इस बार एडमिशन प्रक्रिया के दौरान छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए NTA ने आधार कार्ड, नाम में भिन्नता, डिजीलॉकर e-KYC और करेक्शन विंडो से जुड़े सभी छात्रों के क्वश्न के स्पष्ट जवाब दिए हैं।
छात्रों को सभी बड़ी चिंता आधार कार्ड और 10वीं की मार्कशीट में नाम के मिलान को लेकर होती थी, जिस पर NTA ने स्पष्ट कर दिया है।
JEE Main 2027 FAQs & Key Details: मुख्य डिटेल्स
जेईई मेन 2027 एग्जाम और रजिस्ट्रेशन से जुड़ी डेट्स और डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को आरान से देखकर समझ सकते है:
| एग्जाम और रजिस्ट्रेशन डिटेल्स | डिटेल्स |
| आयोजन संस्था | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) |
| आधिकारिक वेबसाइट | jeemain.nta.nic.in |
| हेल्पलाइन नंबर | 011-40759000, 011-69227700, 18001804747 |
| सेशन 1 एग्जाम डेट | 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027 |
| सेशन 2 एग्जाम डेट | 2, 3, 4, 5, 6 और 7 अप्रैल 2027 |
| नाम मिसमैच का नियम | 10वीं की मार्कशीट के अनुसार नाम फिल करें। साथ ही, आधार अंतर से उम्मीदवारी प्रभावित नहीं होगी |
NTA Clarification on JEE Main 2027: यहां देखें
आधार कार्ड और 10वीं की मार्कशीट में नाम अलग होने पर क्या होगा?
एनटीए द्वारा जारी FAQs के अनुसार, कई छात्रों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है कि उनके आधार कार्ड में फिल नाम और 10वीं की मार्कशीट के नाम में हल्का अंतर है। इस पर एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि:
- 10वीं की मार्कशीट है मुख्य: छात्रों को सलाह दी गई है कि वे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपना नाम ठीक वैसे ही फिल करें, जैसा कि उनके 10वीं के सर्टिफिकेट या मार्कशीट में लिखा हो।
- उम्मीदवारी पर असर नहीं: यदि आधार कार्ड और 10वीं के डिटेल्स में नाम को लेकर कोई मामूली भिन्नता (Mismatch) है, तो इससे छात्र के रजिस्ट्रेशन पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा।
नाम में अंतर (Mismatch) को लेकर NTA का बड़ा स्पष्टीकरण
अक्सर छात्रों के आधार कार्ड और शैक्षणिक डॉक्यूमेंट्स जैसे 10वीं की मार्कशीट आदि में सैलरी या सरनेम को लेकर थोड़ा बहुत अंतर होता है, जिसे लेकर छात्र हमेशा तनाव में रहते हैं:
- क्या उम्मीदवारी रद्द होगी?: NTA ने अपने FAQs में स्पष्ट किया है कि यदि 10वीं के सर्टिफिकेट और आधार कार्ड के डिटेल्स में नाम का कोई अंतर है, तो इससे छात्र की उम्मीदवारी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
- क्या फिल करें?: छात्रों को सलाह दी गई है कि वे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरते समय अपना नाम ठीक उसी प्रकार ही फिल करें जैसा कि उनके 10वीं के मार्कशीट में लिखा हुआ है।
डिजीलॉकर (DigiLocker) और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के नियम
- डिजीलॉकर e-KYC जरूरी: जेईई मेन 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय डिजीलॉकर के माध्यम से e-KYC करना जरूरी किया गया है ताकि कन्फर्मेशन पेज पर नई फोटो सही से लग जाएं।
- क्लास 12वीं के रोल नंबर की बाध्यता नहीं: जो छात्र शैक्षणिक सेशन 2026-27 में 12वीं के एग्जाम दे रहे हैं, यदि उनके पास फिलहाल रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर उपलब्ध नहीं है, तो वे फॉर्म भरते समय 'Not Available' का ऑप्शन चुन सकते हैं।
- एग्जाम सेंटर की पसंद: छात्र अपने वर्तमान या स्थायी पते के राज्य के आधार पर अधिकतम चार एग्जाम शहरों को सेलेक्शन प्राथमिकता के क्रम में कर सकते हैं।
Session 1 & Session 2 Guidelines
- अलग-अलग रजिस्ट्रेशन: यदि कोई छात्र दोनों सेशन यानी जनवरी और अप्रैल के एग्जाम में बैठना चाहता है, तो उसे हर सेशन के लिए अलग से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और फीस भुगतान करनी होगी।
- छूटे हुए छात्रों के लिए मौका: जो छात्र जनवरी सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए थे, वे जब अप्रैल 2027 (Session 2) के लिए पोर्टल लाइव होगा, तब नया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकेंगे।
- बेस्ट स्कोर मान्य: यदि कोई छात्र एक से अधिक सेशनों में एग्जाम देता है, तो दोनों में से जो उसका Best NTA Score होगा, उसी को मेरिट लिस्ट और रैंकिंग के लिए तैयार किया जाएगा।
यहां भी पढ़े: IGNOU December 2026: इग्नू दिसंबर टर्म-एंड एग्जाम का एडमिट काई कब होगा जारी? देखें Latest Update
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.