AIIMS CAPFIMS DEO Recruitment 2026: एम्स डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों के लिए आवेदन की कल अंतिम तिथि, इस लिंक से फटाफट करें Apply

Last Updated: Nov 16, 2026, 14:16 IST

AIIMS CAPFIMS DEO Recruitment 2026: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने 02 नवंबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर विज्ञापन संख्या 566 के तहत डेटा एंट्री ऑपरेटर के कुल 23 पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 02 नवंबर 2026 को 12.00 बजे से शुरू हो चुके हैं और कल इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

AIIMS CAPFIMS DEO Recruitment 2026
AIIMS CAPFIMS DEO Recruitment 2026

AIIMS CAPFIMS DEO Recruitment 2026: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट becil.com पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत दिनांक 02 नवंबर 2026 को विज्ञापन संख्या 566 के तहत डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के कुल 23 पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ये भर्तियां एम्स-सीएपीएफआईएमएस (AIIMS-CAPFIMS), मैदान गढ़ी, नई दिल्ली में की जाएंगी। इसके लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। 

बेसिल में डेटा एंट्री ऑपरेटर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 02 नवंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं और कल यानी 17 नवंबर 2026 को इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है और अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

AIIMS CAPFIMS DEO Recruitment 2026 Apply Online

बेसिल में डेटा एंट्री ऑपरेटर के कुल 23 पोस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से भी आवेदन कर सकते हैं।

बेसिल डेटा एंट्री ऑपरेटर ऑनलाइन आवेदन 2026 लिंक 

क्लिक करें 

AIIMS CAPFIMS DEO Recruitment 2026 - हाइलाइट्स 

बीईसीआईएल डीईओ पदों के सलेक्शन में ऑनलाइन परीक्षा, इंटरव्यू/स्किल टेस्ट,  डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और पुलिस वेरिफिकेशन शामिल है। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL)

मंत्रालय का नाम 

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय  

पद का नाम 

डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO)

विज्ञापन संख्या 

566

रिक्त पद 

23 

नोटिफिकेशन 

जारी

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

02 नवंबर 2026

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 

17 नवंबर 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

becil.com

AIIMS CAPFIMS DEO Recruitment 2026 Eligibility Criteria  

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड डेटा एंट्री ऑपरेटर के कुल 23 पदों के लिए आवेदकों के पास किसी भी मान्यता बोर्ड से 12वीं और कंप्यूटर की नॉलेज होना अनिवार्य है। 02 नवंबर 2026 के अनुसार, आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। आवेदन शुल्क 295 रुपये है। 

AIIMS CAPFIMS DEO Recruitment 2026 आवेदन  कैसे करें? 

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड डेटा एंट्री ऑपरेटर पदों के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले बेसिल की ऑफिशियल वेबसाइट becil.com पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और रिक्रूटमेंट सेक्शन देखें। 

  • अब AIIMS CAPFIMS DEO Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

  • Apply बटन पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें। 

  • सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Nov 16, 2026, 14:16 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News