UPTET Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (UPTET) का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 2 से 4 जुलाई को किया गया था। जिसमें लगभग 17 लाख उम्मीदवारों ने उपस्थिति दर्ज कराई। हालांकि रजिस्ट्रेशन करने वाले कैंडिडेट्स लगभग 19 लाख थे।
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने की पात्रता के लिए आयोजित परीक्षा की उत्तरकुंजी 8 जुलाई जारी की गई थी। आपत्तियां 14 जुलाई रात 12 बजे तक दर्ज की गईं। जिसके बाद परिणामों की घोषणा 26 अगस्त, 2026 को की गई है।
UPTET Result 2026: यूपीटीईटी रिजल्ट जारी
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) प्रयागराज ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 आज जारी किया है। पिछले साल यानी साल 2021 - 22 की परीक्षा में लगभग 18 लाख उम्मीदवार शामिल थे। वहीं इस साल परीक्षा में लगभग 17 लाख उम्मीदवार शामिल रहे, जो कुल रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स का 88.77 प्रतिशत है।
यहां क्लिक करें: यूपीटीईटी पेपर 1 पेपर 2 रिजल्ट 2026 लिंक
UPTET 2026 क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों की संख्या कितनी?
यूपीईएसएससी की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) परिणाम आज 26 अगस्त को जारी किया गया है। जिसमें प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5 तक) परीक्षा में कुल 713648 में से (80.07 प्रतिशत) 571435 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं।
वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8 तक) परीक्षा में कुल 1057021 में से (71.85 प्रतिशत) यानि 759513 कैंडिडेट परीक्षा क्वालिफाई कर पाए हैं।
UPTET 2026 कार्यरत शिक्षकों का पास प्रतिशत कैसा रहा?
उक्त परीक्षा में प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5 तक) में शामिल कुल 122405 कार्यरत शिक्षकों में से 76.29 प्रतिशत यानि 93387 सफल किए गए हैं।
अधिसूचना के अनुसार उच्च प्राथमिक स्तर पर (कक्षा 6 से 8 तक) कार्यरत शिक्षकों में से 77.45 प्रतिशत यानि 113384 ने यूपीटीईटी परीक्षा 2026 क्वालिफाई की है।
UPTET Qualifying Marks 2026: यूपीटीईटी पासिंग मार्क्स
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम 2026 में पासिंग मार्क्स उम्मीदवारों की श्रेणी के अनुसार, निर्धारित किए जाते हैं। उम्मीदवारों को यह जरूर जानना चाहिए की परीक्षा पास करने के लिए कितने मार्क्स अनिवार्य हैं। कैटेगरी वाइज न्युनतम क्वालिफाईंग मार्क्स जानने के लिए नीचे दिया गया टेबल देखें:
|
कुल अंक
|
कैटेगरी
|
न्युनतम पासिंग मार्क्स
|
पासिंग मार्क्स
|
150 मार्क्स
|
जनरल (UR)
|
60%
|
90 मार्क्स
|
|
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
|
55%
|
82 मार्क्स
|
|
|
अनुसूचित जाति (SC)
|
55%
|
82 मार्क्स
|
|
|
अनुसूचित जनजाति (ST)
|
55%
|
82 मार्क्स
|
|
|
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
|
55%
|
82 मार्क्स
|
|
|
दिव्यांग (PwD)
|
55%
|
82 मार्क्स
|
|
|
भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen)
|
55%
|
82 मार्क्स
|
UPTET Result 2026: यूपीटीईटी प्रमाण पत्र की वैधता कब तक होती है?
यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को यूपीटीईटी सर्टिफिकेट दिया जाता है। प्रमाण पत्र की वैधता पहले सीमित मानी जाती थी, जिसे अब आजीवन कर दिया गया है। उम्मीदवार यूपीटीईटी परीक्षा पास करने के बाद जीवनभर इस प्रमाण पत्र का उपयोग शिक्षक भर्ती पात्रता के रूप में कर सकते हैं।
UPTET Result 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें?
यूपीटीईटी रिजल्ट 2026 ऑनलाइन चेक करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो करें।
स्टेप 1 सबसे पहले UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, UPTET Result 2026 पर क्लिक करें।
स्टेप 3 लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
स्टेप 4 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5 प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
