CM Pushkar Singh Dhami Big Announcement: उत्तराखंड पुलिस में 1,600 पोस्ट पर बंपर भर्ती का ऐलान, देखें अपडेट

Uttarakhand Police Recruitment 2026: पुष्कर सिंह धामी ने राज्य पुलिस को मजबूत करने के लिए आठ उपायों की घोषणा की है, जिसमें पुलिस स्टेशनों और चौकियों के लिए वार्षिक बजट को दोगुना करके 8 करोड़ रुपये करना शामिल है।

Oct 23, 2026, 12:39 IST
Uttarakhand Police Jobs 2026
Uttarakhand Police Jobs 2026

Uttarakhand Police Jobs 2026: उत्तराखंड के सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक बेहद इंपॉर्टेंट अपडेट सामने आई है। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पुलिस में अलग-अलग इकाइयों के अंदर लगभग 1,600 खाली पोस्ट पर नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की ऑफिशियल जारी कर दी है। यह घोषणा देहरादून पुलिस लाइन्स में आयोजित 'पुलिस स्मृति दिवस' (Police Commemoration Day) कार्यक्रम के दौरान की गई।

इस भर्ती प्रक्रिया के शुरू होने से राज्य के उन तमाम छात्रों को एक बेहतरीन मौका मिलेगा, जो लंबे टाइम से पुलिस बल में शामिल होकर देश और राज्य की सेवा करने का सपना देख रहे हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पुलिस व्यवस्था को आधुनिक बनाने और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं में सुधार के लिए 8 महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की हैं।

Uttarakhand Police Recruitment 2026: मुख्य डिटेल्स 

उत्तराखंड पुलिस भर्ती और उससे जुड़ी मुख्य जानकारी की डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

Related Stories

इवेंट 
ऑफिशियल डिटेल्स 
राज्य सरकार
उत्तराखंड सरकार
भर्ती विभाग
उत्तराखंड पुलिस (Uttarakhand Police Department)
जारी किसके द्वारा की गई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
कुल प्रस्तावित खाली पोस्ट 
लगभग 1,600 पद
भर्ती का उद्देश्य
पुलिस बल को मजबूत करना और कार्यभार कम करना
अन्य बड़े ऐलान
थानों-चौकियों का बजट ₹4 करोड़ से बढ़ाकर ₹8 करोड़ करना
ऑफिशियल वेबसाइट

सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान और पुलिस आधुनिकीकरण की पहल

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस बल की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं:

  1. 1,600 खाली पोस्ट पर भर्ती: राज्य के थानों और अलग-अलग पुलिस यूनिट्स में खाली पड़े लगभग 1,600 पोस्ट को भरने के लिए जल्द ही ऑफिशियल प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिससे छात्रों के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।
  2. थानों और चौकियों के बजट में बढ़ोतरी: पुलिस थानों और चौकियों के सुचारू संचालन के लिए उनका वार्षिक बजट 4 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 8 करोड़ रुपये कर दिया गया है, जिससे बुनियादी सुविधाओं का विकास तेजी से होगा।
  3. आधुनिक इन्वेस्टिगेशन किट: आपराधिक मामलों की वैज्ञानिक और साक्ष्य-आधारित जांच को बढ़ावा देने के लिए विवेचकों (Investigating Officers) को आधुनिक जांच किट उपलब्ध कराई जाएंगी।
  4. स्टाफ और तैनाती की समीक्षा: थानों और चौकियों में वास्तविक कार्यभार के आधार पर कर्मचारियों की जरूरत और उनकी तैनाती की समीक्षा की जाएगी।
  5. बुनियादी ढांचे का विकास: देहरादून में पुलिसकर्मियों के लिए ट्रांजिट हॉस्टल और बहुमंजिला बैरकों का निर्माण किया जाएगा, साथ ही पुलिस अस्पताल को भी अपग्रेड किया जाएगा।

यहां भी पढ़े: NPS New Portal 2026: पेंशन खाते के लिए PFRDA का बड़ा फैसला! जानें NPS Central पोर्टल की मुख्य विशेषताएं और लॉगिन प्रक्रिया

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Just Now

Result Updates