Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि योजना की पहली किस्त रक्षाबंधन (28 अगस्त) तक महिलाओं के अकाउंट में पहुंच जाए।
17 लाख महिलाओं को मिलेगा सीधा लाभ
सरकार का अनुमान है कि इस योजना से करीब 17 लाख महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा। फिलहाल योजना को तीन साल के लिए लागू किया गया है। इसके बाद समीक्षा के आधार पर इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया जाएगा।
Related Stories
किस तारीख से कर सकते है आवेदन
दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए 1 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू किए जाएंगे। सरकार इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल जारी करेगी, जहां पात्र महिलाएं घर बैठे आवेदन कर सकेंगी।
योजना के तहत क्या मिलेगा लाभ?
योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की सहायता राशि मिलेगी। सरकार ने पेमेंट के लिए दो विकल्प दिए हैं।
आवेदक के पास क्या होगा विकल्प
1500 रुपये रिकरिंग डिपॉजिट (RD) या फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में जमा किए जाएंगे।
1000 रुपये डिजिटल रुपया (Digital Rupee) वॉलेट में मिलेगा, जिसका उपयोग केवल सरकार द्वारा तय वस्तुओं और सेवाओं की खरीद में किया जा सकेगा।
आवेदकों के लिए यह है दूसरा विकल्प:
इस विकल्प के तहत पूरी 2500 रुपये की राशि डायरेक्ट RD या FD खाते में जमा की जाएगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
योजना का लाभ लेने के लिए महिला को इन शर्तों को पूरा करना होगा-
-
आयु 21 से 60 वर्ष के बीच हो।
-
परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये या उससे कम हो।
-
दिल्ली की पात्र निवासी हो।
किन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ?
इन कैटेगरी की महिलाओं को योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा-
- जो पहले से किसी अन्य सरकारी आर्थिक सहायता या पेंशन योजना का लाभ ले रही हैं।
-आयकर (Income Tax) देने वाली या GST रिटर्न भरने वाली महिलाएं।
-सरकारी, सार्वजनिक उपक्रम (PSU) या अन्य सरकारी संस्थानों में कार्यरत कर्मचारी अथवा उनके परिवार।
-जिनके परिवार के पास चार पहिया वाहन है।
-जिनके परिवार की सालाना बिजली खपत 2,400 यूनिट से अधिक है।
-जिनके तीन से अधिक जीवित बच्चे हैं।
-जिनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज है।
आवेदन के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट है जरूरी?
ऑनलाइन आवेदन करते समय महिलाओं को ये डॉक्यूमेंट तैयार रखने होंगे-
-
दिल्ली के पते वाला आधार कार्ड
-
आय प्रमाण पत्र, जिससे परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख या उससे कम होने की पुष्टि हो
-
राशन कार्ड
-
बैंक अकाउंट की पासबुक, ताकि DBT के माध्यम से राशि सीधे खाते में भेजी जा सके
-
पासपोर्ट साइज फोटो
-
स्व-घोषणा पत्र (Self Declaration), जिसमें कम से कम 10 वर्ष से दिल्ली में निवास और किसी भी आपराधिक रिकॉर्ड न होने की घोषणा करनी होगी।
दिल्ली सरकार का कहना है कि योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद करना है। यदि सब कुछ तय समय के अनुसार हुआ, तो पात्र महिलाओं के खातों में रक्षाबंधन के अवसर पर पहली किस्त भेज दी जाएगी।
