Ladki Bahin Yojana: किस्त का पैसा बैंक अकाउंट में हो रहा ट्रांसफर, फटाफट चेक करें बैलेंस

Ladki Bahin Yojana Maharashtra: मुख्यमंत्री-माझी लाडकी बहीण योजना के तहत महाराष्ट्र सरकार जुलाई माह की  किस्त पात्र महिला खाता धारकों के बैंक अकाउंट में DBT के माध्यम से भेज रही है। पात्र महिलायें यहां बताये गए स्टेप की मदद से अपना अकाउंट स्टेटस चेक कर सकती है। 

Aug 30, 2026, 17:31 IST
किस्त का पैसा नहीं आया तो क्या करें
किस्त का पैसा नहीं आया तो क्या करें

Ladki Bahin Yojana Maharashtra July Kist: महाराष्ट्र सरकार की सबसे सफल योजनाओं में से एक 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना' (मुख्यमंत्री-माझी लाडकी बहीण योजना) की जुलाई किस्त का पैसा लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजा जा रहा है, जिसका इंतजार पात्र महिलायें लंबे समय से कर रही थी। महाराष्ट्र सरकार मे मंत्री अदिति एस तटकरे ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है। ऐसे में कह सकते है कि राज्य सरकार ने त्योहार के इस मौसम में सरकार की ओर से राज्य की महिलाओं को बड़ी सौगात मिली है। 

रक्षा बंधन पर मिला सरकार का तोहफा

पहले से ही उम्मीद जताई जा रही थी कि योजना की जुलाई माह की किस्त रक्षा बंधन के आस-पास जारी की  जाएगी, ऐसे में उम्मीद के अनुरूप पैसा त्योहार के समय ही जारी किया जा रहा है।  

किस्त का पैसा खातों मे भेजा जा रहा

महिला एवं बाल विकास मंत्री, महाराष्ट्र सरकार अदिति एस तटकरे ने X पर लिखा है कि 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना' के तहत जुलाई महीने के 'मानदेय' का भुगतान शुरू हो गया है! रक्षाबंधन के मौके पर, इस योजना के सभी पात्र लाभार्थियों को जुलाई का मानदेय देने की प्रक्रिया 25 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है। यह राशि अगले 2-3 दिनों में सभी पात्र लाभार्थियों के आधार-लिंक्ड बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी।’ 

किस्त का पैसा बैंक अकाउंट में हो रहा ट्रांसफर  

राज्य महिला एवं बाल विकास मंत्री के अनुसार, लाडकी बहिन योजना की जुलाई कि किस्त जारी कर दी गई है, किस्त का पैसा पात्र महिलाओं के बैंक अकाउंट में भेजा जा रहा है।  

1500 रुपये कि मिलती है सहायता राशि 

लाडकी बहिन योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर माह 1500 रुपये की आर्थिक सहायता राशि महाराष्ट्र सरकार की  ओर से प्रदान की जाती है। बताते चलें कि यह लाभकारी योजना दो साल पूर्व जुलाई 2024 मे लॉन्च की गई थी। 

पैसा आया की नहीं, ऐसे करें चेक

आप 'लाडकी बहिन महाराष्ट्र पोर्टल' पर लॉग इन करके अपनी 'लाडकी बहिन योजना' की किस्त का स्टेटस ऑनलाइन देख सकते हैं। जिसके स्टेप यहां बताये गए है- 

'लाडकी बहिन महाराष्ट्र पोर्टल' की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 

लॉग इन सेक्शन में जाएं।

रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालें। 

 डैशबोर्ड को एक्सेस करने के लिए 'लॉग इन' पर टैप करें। 

अब 'बेनिफ़िशियरी स्टेटस' या 'पेमेंट हिस्ट्री' सेक्शन में जाएं और अपना पैसा देखें।

'लाडकी बहिन महाराष्ट्र पोर्टल' 

ऑफिसियल लॉगिन लिंक 

किस्त का पैसा नहीं आया तो क्या करें

किस्त का पैसा नहीं आने पर घबराने कि जरूरत नहीं है, सबसे पहले आप अपने बैंक अकाउंट की डिटेल्स, eKYC स्टेटस चेक करें या फिर सरकार की  ओर से आने वाले अगले अपडेट का इंतजार करें। 

Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Just Now

Result Updates