PM Modi 76th Birthday: पीएम के जन्मदिन पर उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कौन से कार्यक्रम? ये नेता हो रहे शामिल

PM Modi Birthday in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके संससीय क्षेत्र वाराणसी से 'सेवा संकल्प अभियान' की शुरुआत हो रही है। यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा।

Sep 17, 2026, 11:21 IST
पीएम मोदी के जन्मदिन पर कौन से बड़े आयोजन यहां देखें हाइलाइट्स
पीएम मोदी के जन्मदिन पर कौन से बड़े आयोजन यहां देखें हाइलाइट्स

Happy Birthday to PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 76 साल के हो गए है, उनके जन्म दिन पर देशभर में कई बड़े आयोजन किए जा रहे है, इसी कड़ी में उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA के सीनियर नेता और मुख्यमंत्री एकत्र हो रहे है। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वाराणसी पहुंच गए है।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर देश दुनिया से बधाई दें का दौर जारी है, इसी कड़ी में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। 

'सेवा संकल्प अभियान' की हो रही शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से बीजेपी के महीने भर चलने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' की शुरुआत हो रही है, जो मोदी के जनसेवा में 25 साल पूरे होने का प्रतीक है। यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा।

वाराणसी में एनडीए नेताओं का जमावड़ा

वाराणसी में पीएम मोदी के जन्मदिन पर एनडीए के कई बड़े नेता शामिल हो रहे है। जिनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रमुख है। साथ ही आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शामिल हैं।

वाराणसी से वडनगर तक बाइक यात्रा

वाराणसी का कार्यक्रम 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' के रूप में शुरू हो रहा है, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ वाराणसी से वडनगर (गुजरात) (PM मोदी का जन्मस्थान) तक जाने वाली रैली को हरी झंडी दिखाएंगे, साथ ही एक और रैली वडनगर से वाराणसी की ओर निकल रही है।

वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में NDA के कई सहयोगी दलों के नेता भी शामिल हो रहे है। जिनमें चिराग पासवान और अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल शामिल है।

गुजरात से भी वाराणसी के लिए बाइक यात्रा

वहीं गृह मंत्री अमित शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अन्य नेताओं के साथ वडनगर में बाइक यात्रा कार्यक्रम में शामिल हो रहे है।

आशीर्वाद का दीया' जलाने की अपील 

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने समर्थकों से शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच मिट्टी का दीया जलाने (Aashirwad Ka Diya) और पीएम मोदी की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और लगातार सफलता के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया। यह पहल ‘सेवा संकल्प’ अभियान का हिस्सा है।

यूपी के सीएम ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

PM Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर देखें 7 पहल, जिन्होंने बदली भारत की डिजिटल यात्रा

Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Just Now

Result Updates