यूपी में बदल गया वृद्धावस्था पेंशन नियम, 1 हजार नहीं, अब मिलेगी इतनी पेंशन, देखें क्या है पात्रता

उत्तर प्रदेश सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत पेंशन की राशि 1000 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिमाह कर दिया है। इसके तहत पात्र लाभार्थियों को हर महीने 500 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।

Oct 15, 2026, 12:01 IST
पेंशन के लिए 1,500 करोड़ रुपये का बजट
पेंशन के लिए 1,500 करोड़ रुपये का बजट

UP Old Age Pension: उत्तर प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन योजना को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। योगी सरकार ने पेंशन की राशि 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये प्रति माह कर दी है। इसके साथ ही योजना के लिए अनुपूरक बजट में 1,500 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया गया है। 

वृद्धावस्था पेंशन में कितनी बढ़ोतरी?

उत्तर प्रदेश सरकार की वृद्धावस्था पेंशन योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर बुजुर्गों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है। राज्य सरकार ने पेंशन की राशि 1000 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिमाह कर दिया है। इसके तहत पात्र लाभार्थियों को हर महीने 500 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।

इस हिसाब से सालभर में पेंशन की कुल राशि 12,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये हो गई है। इससे बुजुर्गों को दवाइयों, भोजन और दूसरी जरूरी चीजों पर होने वाले खर्च में मदद मिल सकती है।

Related Stories

पेंशन के लिए 1,500 करोड़ रुपये का बजट

योजना के तहत पात्र वरिष्ठ नागरिकों को नियमित आर्थिक सहायता मिलती रहे, इसके लिए अनुपूरक बजट में 1,500 करोड़ रुपये की राशि मंजूर किए गए है। इस तरह के बजटीय प्रावधान का उद्देश्य योजना के संचालन और लाभार्थियों को भुगतान उपलब्ध कराने के लिए जरूरी राशि सुनिश्चित करना है।

पेंशन का पैसा कैसे मिलेगा?

वृद्धावस्था पेंशन का भुगतान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में किया जाता है। इससे किस्त डायरेक्ट खाते में पहुंचता है और बिचौलियों की भूमिका पूरी तरह से खत्म हो जाती है।

पेंशन के पेमेंट की अवधि और किस्तों से जुड़ी जानकारी के लिए लाभार्थियों को विभाग की ओर से जारी आधिकारिक दिशा-निर्देश देखने चाहिए।

पेंशन के लिए इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

पेंशन का लाभ बिना रुकावट पाने के लिए लाभार्थियों को अपने दस्तावेज और बैंक संबंधी डिटेल्स सही रखने की जरूरत है। खास तौर पर इन बातों पर ध्यान दें:

-आधार लिंक बैंक खाता: सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक है।

-NPCI मैपिंग: DBT भुगतान के लिए बैंक खाते की आधार मैपिंग और NPCI की स्थिति बैंक से जांच लें।

-e-KYC सत्यापन: यदि योजना के तहत वेरीफिकेशन जरूरी है। 

-सही जानकारी: आवेदन में दर्ज नाम, आधार और बैंक खाते के विवरण में अंतर न हो।

-खाते में पेंशन नहीं आए तो क्या करें?

यदि पात्र होने के बावजूद पेंशन खाते में नहीं पहुंच रही है, तो सबसे पहले नजदीकी बैंक शाखा या जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर आधार लिंकिंग, NPCI मैपिंग और e-KYC का स्टेटस चेक करें।

इसके बाद संबंधित जिले के समाज कल्याण विभाग के कार्यालय से संपर्क करके आवेदन और पेमेंट का स्टेटस चेक करें। लाभार्थी उत्तर प्रदेश के आधिकारिक एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल sspy-up.gov.in पर भी योजना से जुड़ी जानकारी और उपलब्ध ऑनलाइन सर्विस देख सकते हैं।

यूपी के पशुपालक घर बैठे दूसरे राज्यों से मंगा सकेंगे साहीवाल और गिर गाय, बस करना होगा यह काम

Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Just Now

Result Updates