24 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन में क्या होगा खास, 16 कोच वाली ट्रेन से कैसे है अलग? देखें यहां

16 लोच वाली वंदे भारत ट्रेन के बाद भारतीय रेलवे 24 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह ट्रेन अत्याधुनिक ट्रेन सुविधाओं से लैस होगी। चलिए पता करते है कि यह 16 कोच वाली ट्रेन से कैसे अलग होने वाली है।   

Oct 12, 2026, 17:04 IST
24 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की तैयारी तेज
24 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की तैयारी तेज

भारतीय रेलवे लंबी दूरी की रात की यात्राओं को पहले से ज्यादा आरामदायक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। 16 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के बाद अब रेलवे 24 कोच वाले नए स्लीपर ट्रेनसेट पर काम कर रहा है। इस ट्रेन में यात्रियों के लिए ज्यादा बर्थ, अतिरिक्त शौचालय और पेंट्री कार जैसी सुविधाएं मिलेंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस नई ट्रेन को जून 2027 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

24 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की तैयारी तेज

भारतीय रेलवे ने 24 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के निर्माण की जिम्मेदारी चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) को सौंपी है। ICF को ऐसी 50 ट्रेनें तैयार करनी हैं। फिलहाल इनके डिजाइन को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, डिजाइन अगले एक महीने में तैयार होने की उम्मीद है।

ICF की यह ट्रेन मौजूदा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के डिजाइन पर आधारित होगी, लेकिन इसमें यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ अहम बदलाव किए जाएंगे।

खास बात यह है कि इसमें पेंट्री कार भी होगी, जिससे ट्रेन में खाना GARMकरने और यात्रियों को परोसने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, 24 कोच वाले इस संस्करण में शौचालयों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। ट्रेन के इंटीरियर को बेहतर बनाने पर भी काम चल रहा है।

200 से ज्यादा वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें बनाने की योजना

भारतीय रेलवे आने वाले वर्षों में 200 से ज्यादा वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें शुरू करने की योजना पर काम कर रहा है। इसके लिए अलग-अलग कंपनियों और विनिर्माण इकाइयों को जिम्मेदारी दी गई है।

-BEML और ICF: दोनों मिलकर 10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट तैयार कर रहे हैं।

-किनेट (Kinet): भारत-रूस संयुक्त उपक्रम को 120 ट्रेनसेट बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।

-टिटागढ़ और BHEL: दोनों कंपनियों का कंसोर्टियम 80 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें तैयार करेगा।

-ICF चेन्नई: फैक्ट्री अपने स्तर पर 24 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के विकास और निर्माण पर काम कर रही है।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की खासियतें

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लंबी दूरी की रात की यात्रा को आरामदायक बनाने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। इसमें आधुनिक तकनीक के साथ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

1. 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार

2. आरामदायक बर्थ और बेहतर डिजाइन

3. आधुनिक लाइटिंग 

4. आधुनिक शौचालय और बेबी केयर सुविधा

5. सुरक्षा के लिए कवच सिस्टम

6. ऑटोमैटिक दरवाजे और सीलबंद गैंगवे

7. इमरजेंसी कम्युनिकेशन की सुविधा

मौजूदा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कितने कोच?

वर्तमान में टेस्टिंग के लिए तैयार 16 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 11 AC थ्री-टियर कोच, चार AC टू-टियर कोच और एक AC फर्स्ट क्लास कोच शामिल हैं। नए 24 कोच वाले संस्करण में अतिरिक्त कोचों के साथ यात्रियों की क्षमता बढ़ाने की योजना है।

बता दें कि, 24 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन भारतीय रेलवे की लंबी दूरी की सेवाओं को आधुनिक बनाने की योजना का अहम हिस्सा है।

Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Just Now

Result Updates