150 नहीं, इतने किमी/घंटा की तेज रफ्तार से हुआ वंदे भारत का सफल ट्रायल, क्या अब और तेज दौड़ेंगी यह VIP ट्रेन?

Last Updated: Oct 12, 2026, 13:59 IST

Vande Bharat Train: वंदे भारत ट्रेन हर दिन एक नया रिकार्ड अपने नाम कर रही है, इस बार ट्रेन ने मथुरा-नागदा सेक्शन पर 16 चेयर-कार कोच के साथ 180 kmph की रफ़्तार से हाई-स्पीड ट्रायल पूरा किया। इसका ट्रायल रेलवे सुरक्षा के मुख्य आयुक्त (CCRS) की देखरेख में किया गया। 

मथुरा-नागदा रेलखंड पर ही क्यों हुआ ट्रायल?
मथुरा-नागदा रेलखंड पर ही क्यों हुआ ट्रायल?

भारतीय रेलवे में सफर को पहले से ज्यादा तेज, आरामदायक और सुरक्षित बनाने की दिशा में लगातार काम हो रहा है। इसी कड़ी में वंदे भारत ट्रेन ने एक और अहम उपलब्धि हासिल की है। 8 अक्टूबर 2026 को 16 कोच वाली वंदे भारत चेयर-कार ट्रेन का मथुरा-नागदा रेलखंड पर 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हाई-स्पीड ट्रायल किया गया। इस ट्रायल की निगरानी रेलवे सुरक्षा आयुक्त (CCRS) के द्वारा की गई।

इस टेस्ट से वंदे भारत की तेज रफ्तार परफॉर्मेंस और सुरक्षा व्यवस्था को टेस्ट करने में मदद मिलेगी। हालांकि, यात्रियों के लिए यह समझना जरूरी है कि ट्रायल के दौरान 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हासिल करने का मतलब यह नहीं है कि ट्रेन अब नियमित सेवाओं में भी इसी स्पीड से दौड़ने लगेगी।

कहां तैयार हुई वंदे भारत ट्रेन?

इस ट्रायल में शामिल 16 कोच वाली वंदे भारत चेयर कार ट्रेन को पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्ट्री (RCF) में बनाया गया है। टेस्टिंग के दौरान ट्रेन की हाई-स्पीड परफॉर्मेंस, संचालन क्षमता और सुरक्षा से जुड़े जरूरी मानकों को टेस्ट किया गया।

मथुरा-नागदा रेलखंड पर ही क्यों हुआ ट्रायल?

मथुरा-नागदा रेलखंड उत्तर और पश्चिम भारत को जोड़ने वाले अहम रेल मार्ग का हिस्सा है। यह दिल्ली-मुंबई रेल कॉरिडोर के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। 

180 kmph की डिजाइन स्पीड

वंदे भारत ट्रेन की डिजाइन स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा है, जबकि रेलवे मंत्रालय के अनुसार इसकी अधिकतम परिचालन गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा है।

यहां डिजाइन स्पीड और ऑपरेटिंग स्पीड के बीच अंतर समझना जरूरी है। डिजाइन स्पीड वह गति है जिसके लिए ट्रेन को तैयार किया गया है, जबकि ऑपरेटिंग स्पीड वह गति है जिस पर उसे रियल में ऑपरेट किया जाता हैं।

यात्रियों को क्या होगा फायदा?

यदि भविष्य में उपयुक्त रेलरूट पर ट्रेनों की परिचालन गति बढ़ती है, तो यात्रियों को कम समय में सफर पूरा करने का फायदा मिल सकता है। खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वालों के लिए यह बदलाव महत्वपूर्ण हो सकता है।

रेलवे मंत्रालय ने जुलाई 2025 में जारी जानकारी में बताया था कि 78 प्रतिशत से अधिक रेलवे ट्रैक को 110 किमी प्रति घंटे या उससे ज्यादा की सेक्शनल स्पीड के लिए अपग्रेड किया जा चुका था।

वंदे भारत ट्रेन में मिलती हैं ये सुविधाएं

वंदे भारत को आधुनिक सुविधाओं और बेहतर यात्री अनुभव को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए कई खास फीचर्स दिए गए हैं।

-ऑटोमैटिक प्लग डोर

-CCTV कैमरे 

-इमरजेंसी अलार्म बटन 

-पैसेंजर टॉक-बैक यूनिट

-बेहतर फायर सेफ्टी सिस्टम

-कवच सुरक्षा प्रणाली

क्या अब वंदे भारत ट्रेनें 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी?

फिलहाल ऐसा कहना जल्दबाजी होगी। मथुरा-नागदा रेलखंड पर 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से किया गया ट्रायल ट्रेन की क्षमता को जाँचने की दिशा में एक अहम कदम है। लेकिन नियमित परिचालन में इतनी तेज गति से ट्रेन चलाने के लिए ट्रैक, सिग्नलिंग, सुरक्षा व्यवस्था और जरूरी मंजूरियों का अनुकूल होना भी आवश्यक है।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Oct 12, 2026, 13:59 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News