Delhi Lakshmi Yojana: 2500 रुपये पूरे एक साथ मिलेंगे या अलग-अलग? आवेदन में गलती होने पर क्या करें

Delhi Lakshmi Yojana Hindi: दिल्ली लक्ष्मी योजना में महिलाओं को भुगतान के लिए दो विकल्प दिए गए हैं। पहले विकल्प में 1500 रुपये की RD/FD कराई जाएगी, जबकि 1000 रुपये CBDC वॉलेट में दिए जाएंगे। RD/FD की राशि 31 जुलाई 2029 तक लॉक-इन रहेगी।

Aug 26, 2026, 11:57 IST
रजिस्ट्रेशन के लिए इन डॉक्यूमेंट की है जरुरत
रजिस्ट्रेशन के लिए इन डॉक्यूमेंट की है जरुरत

Delhi Lakshmi Yojana Hindi: दिल्ली की महिलाओं को आज दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त का इंतजार खत्म होने वाला है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में योजना की पहली किस्त जारी कर रही है। पात्र महिलाओं को 2500 रुपये की आर्थिक मदद के साथ आधिकारिक पेंशन पत्र भी दिया जाएगा। इस योजना को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है और अब तक 6 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन होने की बात सामने आई है।

कब आयेगी पहली क़िस्त 

Delhi Lakshmi Yojana First Installment: दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी लक्ष्मी योजना की पहली क़िस्त का पैसा आज जारी किया जा रहा है। इसके तहत लाभार्थियों को भुगतान के लिए दो विकल्प दिए गए हैं।

Related Stories

2500 पूरे एक साथ मिलेंगे या अलग-अलग?

योजना में महिलाओं को भुगतान के लिए दो विकल्प दिए गए हैं। पहले विकल्प में 1500 रुपये की RD/FD कराई जाएगी, जबकि 1000 रुपये CBDC वॉलेट में दिए जाएंगे। RD/FD की राशि 31 जुलाई 2029 तक लॉक-इन रहेगी।

दूसरे विकल्प में महिला पूरी 2500 रुपये की राशि RD/FD में जमा करा सकती है। यानी लाभार्थी अपनी सुविधा के हिसाब से दोनों विकल्पों में से एक चुन सकती हैं।

कौन महिलाएं ले सकती हैं लाभ?

योजना का लाभ हर महिला को नहीं मिलेगा। इसके लिए कुछ जरूरी पात्रता तय की गई है। महिला की उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए। परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। साथ ही महिला या उसके परिवार का कम से कम 10 साल से दिल्ली का निवासी होना जरूरी है।

रजिस्ट्रेशन के लिए इन डॉक्यूमेंट की है जरुरत

आधार कार्ड

दिल्ली का वोटर ID

इनकम सर्टिफिकेट

दिल्ली में 10 साल से स्थायी निवास को दर्शाने वाला एड्रेस प्रूफ

मोबाइल नंबर

पासपोर्ट साइज फोटो

DBT लिंक्ड एक्टिव बैंक अकाउंट नंबर

आवेदन में गलती हो गई है तो घबराएं नहीं

यदि आपने आवेदन करते समय कोई गलती कर दी है तो सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि फाइनल सबमिट किए गए फॉर्म में फिलहाल सीधे ऑनलाइन एडिट का विकल्प उपलब्ध नहीं बताया गया है।

ऐसी स्थिति में अपने क्षेत्र के जिला समाज कल्याण कार्यालय या दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग से संपर्क करें। दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान सही जानकारी या जरूरी दस्तावेज दिखाकर गलती सुधारने का मौका मिल सकता है। 

क्या गलत आवेदन दोबारा ठीक हो सकता है?

अगर फॉर्म अभी फाइनल सबमिट नहीं हुआ है या पोर्टल पर एडिट का विकल्प दिखाई देता है, तो आवेदन की स्थिति जांचकर जरूरी बदलाव किए जा सकते हैं। लेकिन अगर गलत जानकारी वाला फॉर्म पहले ही फाइनल सबमिट हो चुका है, तो संबंधित विभाग के हेल्पडेस्क या कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर सुधार की प्रक्रिया पूछना सबसे सही विकल्प है।

यानी अगर आपने आवेदन में कोई गलती की है, तो घबराने के बजाय जल्द से जल्द संबंधित विभाग से संपर्क करें और अपने दस्तावेज तैयार रखें।

Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Just Now

Result Updates