PM Kisan 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए एक सवाल सबसे पहला है आखिर 24वीं किस्त का पैसा कब आएगा? जिन किसानों को पिछली किस्त का पैसा नहीं मिला था, वे यह भी जानना चाहते हैं कि क्या अगली किस्त के साथ उनके खाते में 4000 रुपये आ सकते हैं।
फिलहाल, कृषि मंत्रालय ने 24वीं किस्त जारी करने की तारीख का आधिकारिक एलान नहीं किया है। हालांकि, अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में किस्त आने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में किसानों के लिए जरूरी है कि वे डिटेल्स को अपडेट रखे।
PM Kisan 24th Installment Date: कब आएगी अगली किस्त?
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त की तारीख को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कुछ रिपोर्ट्स में 20 अक्टूबर या उसके बाद किस्त जारी होने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन किसानों को इसे पक्की तारीख नहीं मानना चाहिए।
इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।
किन किसानों को मिल सकते हैं ₹4,000?
यदि आपकी पिछली यानी 23वीं किस्त किसी वजह से अटक गई थी, तो अगली किस्त के साथ बकाया पैसा मिलने की संभावना हो सकती है। उदाहरण के लिए, यदि किसी पात्र किसान की पिछली किस्त का 2,000 रुपये का पेमेंट रुका है और उसे मंजूरी मिल जाती है, तो 24वीं किस्त के 2,000 के साथ कुल 4,000 रुपये खाते में आ सकते हैं।
हालांकि, यह फायदा हर किसान को नहीं मिलेगा। भुगतान इस बात पर निर्भर करेगा कि पिछली किस्त क्यों रुकी थी और किसान की पात्रता व भुगतान रिकॉर्ड सही हैं या नहीं। इसलिए 4,000 रुपये मिलने की संभावना को लेकर किसी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार करना जरूरी है।
मोबाइल से ऐसे चेक करें PM Kisan Status
किसान घर बैठे अपनी किस्त का स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं।
1. आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर Know Your Status विकल्प चुनें।
3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और मांगी गई जानकारी भरें।
4. जरूरत पड़ने पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया ओटीपी दर्ज करें।
5. स्क्रीन पर उपलब्ध भुगतान संबंधी जानकारी देखें।
किसानों को करना होगा आधिकारिक एलान का इंतजार
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त कब जारी होगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। ऐसे में किसानों को अफवाहों पर भरोसा करने के बजाय सरकारी पोर्टल पर अपडेट चेक करते रहना चाहिए। साथ ही, e-KYC और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी समय रहते ठीक कर लें, ताकि पात्र होने के बावजूद भुगतान में परेशानी न आए।
