PM Kisan 24th Installment Kab Aayegi: यदि आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं, तो 24वीं किस्त को लेकर आपके मन में भी यही सवाल होगा कि पैसा कब आएगा और कहीं मेरी किस्त तो नहीं अटक जाएगी? दरअसल, किस्त जारी होने से पहले किसानों के रिकॉर्ड और जरूरी प्रक्रियाओं की जांच होती है। ऐसे में अगर आपके दस्तावेज या वेरिफिकेशन में कोई कमी है, तो 2000 रुपये की किस्त अटक सकती है।
किसानों को हर साल मिलते हैं 6000 रुपये
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि यानी PM-KISAN केंद्र सरकार की प्रमुख किसान योजनाओं में से एक है। इसके तहत पात्र किसान परिवारों को सालाना 6000 रुपये दिए जाते हैं। यह रकम 2000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में DBT के जरिए पहुंचती है।
अब तक योजना की 23 किस्तों में 4.47 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम पात्र किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है। 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी हुई थी। अब किसानों की नजर अगली यानी 24वीं किस्त पर है।
Related Stories
PM-KISAN योजना हाईलाइट्स
लांच- 24 फरवरी, 2019
योजना का प्रकार- केन्द्रीय क्षेत्र की योजना
कुल वार्षिक लाभ- 6000 रुपये
पात्र- 2 हेक्टेयर तक भूमि वाले छोटे और सीमांत किसान
ऑफिसियल वेबसाइट- pmkisan.gov.in
अब तक जारी किस्त- 23
किन किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त
यदि आप PM-KISAN की पात्रता पूरी करते हैं और आपके रिकॉर्ड में कोई गड़बड़ी नहीं है, तो आपको 24वीं किस्त का लाभ मिल सकता है।
इसके लिए सबसे जरूरी है कि आपकी e-KYC पूरी हो, जमीन का सत्यापन पूरा हो और आधार से जुड़ी जानकारी सही हो। साथ ही आपका नाम पात्र लाभार्थियों की सूची में होना चाहिए। यानी सिर्फ PM-KISAN में रजिस्ट्रेशन होना ही काफी नहीं है। जरूरी वेरिफिकेशन भी पूरा होना चाहिए।
इन किसानों की अटक सकती है 2000 रुपये की किस्त
यदि किसी किसान ने अपात्र होने के बावजूद गलत जानकारी देकर योजना का लाभ लिया है, तो जांच के बाद उसका नाम लाभार्थी सूची से हटाया जा सकता है।
इसके अलावा e-KYC पूरी नहीं होने, भू-सत्यापन लंबित रहने या आधार से जुड़ी जानकारी में गड़बड़ी होने पर भी किस्त मिलने में परेशानी हो सकती है।
इसलिए 24वीं किस्त का इंतजार करने के बजाय किसान अभी अपना रिकॉर्ड चेक कर लें, ताकि बाद में पैसे को लेकर परेशानी न हो।
मोबाइल से ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
अपनी किस्त का स्टेटस देखने के लिए आप PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
-
PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
-
Beneficiary Status पर जाएं।
-
आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
-
जरूरत पड़ने पर OTP से वेरिफिकेशन करें।
-
अब स्क्रीन पर अपना लाभार्थी और किस्त से जुड़ा स्टेटस देख लें।
एक गलती और अटक सकता है पैसा
किसानों के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि ई-केवाईसी, भू-सत्यापन और आधार से जुड़ी जानकारी सही और अपडेट हो। यदि इनमें कोई कमी है, तो उसे जल्द से जल्द ठीक करा लें। किस्त और योजना से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए सिर्फ आधिकारिक PM-KISAN पोर्टल पर भरोसा करें।
PM-KISAN आधिकारिक पोर्टल
आगामी किस्त की तारीख और भुगतान से जुड़े आधिकारिक अपडेट के लिए PM-KISAN पोर्टल पर नजर बनाए रखें। किसी अनजान लिंक पर क्लिक करके OTP या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें।
