UPPSC HEO City Intimation Slip 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (HEO) भर्ती परीक्षा 2025 को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, UPPSC HEO City Information Slip 2026 आज, 28 सितंबर 2026 से उपलब्ध होगी। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट-uppsc.up.nic.in पर अपने OTR नंबर के जरिए लॉगिन करके सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (Screening) परीक्षा का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा के लिए प्रदेश के 10 जिलों में केंद्र बनाए गए हैं।
HEO City Slip 2026 Download Link
UPPSC की ओर से 26 सितंबर 2026 को जारी नोटिस में बताया गया है कि अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र वाले जिले की जानकारी 28 सितंबर 2026 से आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थी अपने OTR नंबर से लॉगिन करके District Information Slip डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग की वेबसाइट पर लिंक एक्टिव होते ही इस लेख में सिटी स्लिप डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी अपडेट कर दिया जाएगा।
1 अक्टूबर को जारी होगा HEO Admit Card 2026
UPPSC HEO एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा। आयोग के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 से अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए OTR नंबर के माध्यम से आयोग की वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।
4 अक्टूबर को होगा Swasthya Shiksha Adhikari Exam 2026
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (Screening) परीक्षा-2025 का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगा। परीक्षा अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले पहुंचना होगा। आयोग के निर्देश के अनुसार, परीक्षा शुरू होने के 1 घंटे 30 मिनट पहले प्रवेश शुरू किया जाएगा, जबकि परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
हेल्थ एजुकेशन ऑफिसर के कितने पदों पर भर्ती होगी?
UPPSC की इस भर्ती के जरिए स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के 221 रिक्त पदों को भरा जाना है। RTI से मिली जानकारी के अनुसार, भर्ती के लिए 1,24,806 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस तरह एक पद के लिए औसतन करीब 565 अभ्यर्थी प्रतियोगिता में हैं। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे सिटी स्लिप जारी होने के बाद परीक्षा वाले जिले की जानकारी जरूर चेक कर लें और 1 अक्टूबर को एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसमें दर्ज परीक्षा केंद्र का पता और अन्य निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ें।
