HEO Admit Card 2026: यूपी हेल्थ एजुकेशन ऑफिसर एडमिट कार्ड Link आज, ऐसे करें डाउनलोड
UPPSC HEO Admit Card 2026: यूपी हेल्थ एजुकेशन ऑफिसर परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी होगा। सिटी स्लिप पहले ही जारी हो चुकी है। उम्मीदवार UPPSC की वेबसाइट से यूपी स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
UPPSC HEO Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) आज 1 अक्टूबर को स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (Swasthya Shiksha Adhikari) Screening Examination-2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी जो 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित होनी वाली परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होगी।
HEO Admit Card 2026 Download Link
यूपी हेल्थ एजुकेशन ऑफिसर (HEO) एडमिट कार्ड 2026 का डाउनलोड लिंक आज 1 अक्टूबर 2026 को एक्टिव किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी/रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
HEO City Slip 2026 OUT: यूपी स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सिटी स्लिप Link एक्टिव

HEO Admit Card 2026: महत्वपूर्ण जानकारी
UPPSC की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह परीक्षा Advt. No. D-6/E-1/2025 के तहत आयोजित की जा रही है। आयोग की वेबसाइट पर इसे Swasthya Shiksha Adhikari (Screening) Exam-2025 के नाम से सूचीबद्ध किया गया है। परीक्षा की निर्धारित तिथि 4 अक्टूबर 2026 है।
उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट साथ लेकर जाना होगा। एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र, समय और उम्मीदवार से संबंधित जरूरी निर्देश दिए होंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी नीचे दी तालिका देखें।
| आयोग का नाम | उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) |
| परीक्षा का नाम | हेल्थ एजुकेशन ऑफिसर (HEO) |
| पद का नाम | स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी |
| कुल पद | 221 |
| परीक्षा की तारीख | 4 अक्टूबर 2026 |
| परीक्षा का तरीका | ऑनलाइन |
| परीक्षा शहर की जानकारी | 28 सितंबर 2026 |
| एडमिट कार्ड की तारीख | 1 अक्टूबर 2026 |
| एडमिट कार्ड की स्थिति | जल्द जारी |
| लॉगिन जानकारी | रजिस्ट्रेशन आईडी/रोल नंबर और जन्मतिथि |
| आधिकारिक वेबसाइट |
पहले ही जारी हुई हेल्थ एजुकेशन ऑफिसर सिटी स्लिप
UPPSC ने परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के लिए District Information Slip/City Slip की सुविधा उपलब्ध कराई थी। इससे उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए निर्धारित जिले की जानकारी पहले से प्राप्त हो गई थी। अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दर्ज परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य निर्देश ध्यान से पढ़ने चाहिए।
HEO Admit Card 2026 ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
-
सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
-
होमपेज पर Recruitment Dashboard या What'S New सेक्शन खोलें।
-
Swasthya Shiksha Adhikari (Screening) Exam-2025 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
-
मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
-
सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
-
परीक्षा के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
परीक्षा से पहले इन बातों का रखें ध्यान
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार को उसमें अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और समय अच्छी तरह जांच लेना चाहिए। परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले केंद्र का पता भी देख लें, ताकि परीक्षा वाले दिन किसी तरह की परेशानी न हो।
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना होगा। परीक्षा केंद्र पर किन दस्तावेजों और वस्तुओं की अनुमति है, इसकी जानकारी भी एडमिट कार्ड पर दिए निर्देशों में देखी जा सकती है।
UP HEO Exam 2026 कब होगी?
UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (Screening) परीक्षा-2025 का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। आयोग की वेबसाइट पर इस परीक्षा का एडमिट कार्ड नोटिस भी उपलब्ध है।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.