UPTET Result 2026, Sarkari Result [OUT]: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का रिजल्ट 26 अगस्त 2026 को जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल करीब 17.70 लाख अभ्यर्थी अब अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। UPTET परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को ऑफलाइन मोड में आयोजित हुई थी। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Paper 1 और Paper 2 का स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
यहां क्लिक करें:- UPTET Result 2026 Link (Active)
UP TET Result: कितने उम्मीदवार हुए सफल?
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत आयोजित UPTET 2026 का रिजल्ट 26 अगस्त 2026 को जारी कर दिया है। परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को कुल 5 पालियों में 60 जिलों के 955 केंद्रों पर हुई थी। इसमें 19,94,661 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। प्राथमिक स्तर पर 7,13,648 में से 5,71,435 और उच्च प्राथमिक स्तर पर 10,57,021 में से 7,59,513 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। सफलता प्रतिशत क्रमशः 80.07% और 71.85% रहे। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
|
कुल पंजीकृत अभ्यर्थी
|
19,94,661
|
|
प्राथमिक स्तर पर शामिल
|
7,13,648
|
|
प्राथमिक स्तर पर सफल
|
5,71,435
|
|
प्राथमिक सफलता प्रतिशत
|
80.07%
|
|
उच्च प्राथमिक स्तर पर शामिल
|
10,57,021
|
|
उच्च प्राथमिक स्तर पर सफल
|
7,59,513
|
|
उच्च प्राथमिक सफलता प्रतिशत
|
71.85%
|
कार्यरत शिक्षकों का रिजल्ट भी जारी
प्राथमिक स्तर की परीक्षा में शामिल 1,22,405 कार्यरत शिक्षकों में से 93,387 (76.29%) सफल हुए। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर के 1,46,394 कार्यरत शिक्षकों में से 1,13,384 (77.45%) उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं।
UPTET 2026 Qualifying Marks: यूपी टीईटी कैटेगरी-वाइज पासिंग मार्क्स देखें यहां
UPTET Result 2026: पिछले वर्षों के रिजल्ट का ट्रेंड
UPTET परीक्षा में हर साल लाखों उम्मीदवार शामिल होते हैं। पिछले वर्षों के आधार पर UPTET रिजल्ट 2026 का ट्रेंड यहां दी तालिका में देखें।
|
विवरण
|
UPTET 2017
|
UPTET 2018
|
UPTET 2019
|
UPTET 2021-22
|
UPTET 2026
|
|
परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी
|
9.76 लाख
|
16,73,126
|
15.15 लाख
|
18,22,112
|
19,94,661
|
|
आरक्षित वर्ग के क्वालिफाइंग मार्क्स
|
55% (82.5/150)
|
55% (82.5/150)
|
55% (82.5/150)
|
55% (82.5/150)
|
55%* (अपेक्षित)
|
|
परीक्षा की तारीख
|
15 अक्टूबर 2017
|
18 नवंबर 2018
|
8 जनवरी 2020
|
23 जनवरी 2022
|
2, 3 और 4 जुलाई 2026
|
|
रिजल्ट की तारीख
|
3 मई 2018
|
4 दिसंबर 2018
|
7 फरवरी 2020
|
25 फरवरी 2022
|
26 अगस्त 2026
|
UPTET Result 2026: आज जारी हुआ यूपीटेट रिजल्ट
UPTET Result 2026 आज, 26 अगस्त 2026 को घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवार अब अपनी लॉगिन डिटेल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके आधिकारिक वेबसाइट पर अपना UPTET स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
UPTET Result 2026: आयोग की बैठक आज, रिजल्ट पर क्या होगा फैसला?
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) के रिजल्ट का लाखों अभ्यर्थियों को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की 25 अगस्त 2026 को अहम बैठक होने वाली है। माना जा रहा है कि बैठक में UPTET रिजल्ट जारी करने की तारीख को लेकर फैसला लिया जा सकता है। हालांकि, आयोग की ओर से अभी तक परिणाम की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। इसके अलावा बैठक में प्रदेश के 330 अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2,107 पदों और एडेड इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता (PGT) के 2,615 पदों पर भर्ती के विज्ञापन को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय होने की संभावना है।
UPTET रिजल्ट 2026 की official website कौन सी है?
UPTET Scorecard 2026 की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in है। रिजल्ट लिंक जारी होने के बाद उम्मीदवारजिसने परीक्षा दी है, वे इसी वेबसाइट पर जाकर अपना UPTET स्कोरकार्ड चेक और पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए कैंडिडेट्स को अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी।
UPTET New Rules 2026: साल 2028 तक TET पास करना जरूरी
नए नियम 2026 के तहत सुप्रीम कोर्ट ने इन-सर्विस शिक्षकों के लिए TET पास करना जरूरी किया है। मई 2026 में कोर्ट ने पहले के आदेश को बरकरार रखते हुए TET पास करने की समय-सीमा 31 अगस्त 2028 तक बढ़ा दी है। जिन शिक्षकों के पास रिटायरमेंट में पांच साल से ज्यादा समय बाकी है, उन्हें तय समय में TET पास करना होगा। वहीं, प्रमोशन पाने के लिए भी TET पास करना अनिवार्य है।
UPTET 2026 रिजल्ट हाइलाइट्स
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का आयोजन UPESSC बोर्ड द्वारा किया जाता है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे हैं, वे नीचे दी गई तालिका में UPTET 2026 से जुड़ी संक्षिप्त जानकारी देख सकते हैं।
|
परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था का नाम
|
उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPESSC)
|
|
परीक्षा का नाम
|
UPTET 2026 (उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा)
|
|
स्तर
|
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक
|
|
UPTET परीक्षा तिथि 2026
|
2, 3 और 4 जुलाई 2026
|
|
परीक्षा की भाषा
|
हिंदी और अंग्रेजी
|
|
परीक्षा का माध्यम
|
ऑफलाइन
|
|
प्रमाणपत्र की वैधता
|
आजीवन
|
|
नौकरी का स्थान
|
उत्तर प्रदेश
|
|
आधिकारिक वेबसाइट
|
UP TET का रिजल्ट कब आया?
UPTET Result 2026 का इंतजार अब खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट 26 अगस्त 2026 को जारी कर दिया गया है। Paper 1 और Paper 2 में शामिल उम्मीदवार upessc.up.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से स्कोरकार्ड और रिजल्ट चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
UPTET Result से पहले पुराने शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, 2028 तक TET पास करने का मौका, प्रमोशन पर रोक
UPTET 2026 Result Link कहां मिलेगा?
यूपीटीईटी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक एक्टिव होने के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर उपलब्ध होगा। अभ्यर्थी अपने लॉगिन विवरण (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) का उपयोग करके स्कोरकार्ड देख सकेंगे।
UPTET Scorecard 2026 में क्या जानकारी होगी?
यूपीटेट रिजल्ट जारी होने के बाद स्कोरकार्ड में अभ्यर्थी अपना नाम, रोल नंबर, विषयवार प्राप्त अंक, कुल अंक और क्वालीफाइंग स्टेटस जैसी दर्ज जानकारियों को ध्यान से चेक कर लें। अगर किसी भी प्रकार की कोई गलती नजर आती है तो उसकी शिकायत तुरंत आयोग की वेबसाइट या विभाग के अधिकारियों से करें।
UPTET में पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
UPTET में जनरल वर्ग के अभ्यर्थियों को 150 में से 90 अंक यानी 60 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 82.5 यानी 55 प्रतिशत है। परीक्षा में निर्धारित अंक लाने वाले अभ्यर्थी UPTET Eligibility Certificate के लिए योग्य होंगे।
UPTET सर्टिफिकेट इस बात का प्रूफ़ होता है कि उम्मीदवार टीचर बनने के लिए जरूरी पात्रता परीक्षा पास कर चुका है। इसके बाद वह कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 तक की शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है। UPTET सर्टिफिकेट की वैधता लाइफटाइम है।
UPTET रिजल्ट 2026: यूपीटेट एग्जाम में कितने अभ्यर्थी शामिल हुए?
यूपीटीईटी 2026 में पेपर 1 और पेपर 2 के लिए कुल 19,94,661 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 17,70,714 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिससे कुल उपस्थिति 88.77% रही। परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 60 जिलों में किया गया।
|
विवरण
|
पेपर 1 (प्राथमिक)
|
पेपर 2 (उच्च प्राथमिक)
|
|
पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या
|
7,83,202
|
12,11,459
|
|
परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी
|
7,13,659
|
10,57,055
|
|
उपस्थित हुए छात्रों का प्रतिशत
|
91.12%
|
87.25%
|
UPTET परिणाम 2026 कैसे चेक करें?
यूपीटेट रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स से अपना परिणाम देख सकेंगे:
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर UPTET Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
-
अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
-
सबमिट करने के बाद आपका UPTET स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
रिजल्ट में देरी से अभ्यर्थी परेशान
UPTET रिजल्ट 2026 में देरी को लेकर उम्मीदवारों के बीच लगातार चर्चा बनी हुई है। कई अभ्यर्थी सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से परिणाम की तारीख की घोषणा की मांग कर रहे हैं।
ALSO CHECK: UPTET Qualified: Which UP Teacher Recruitments Can You Now Apply For?
-1787759711283.webp)