NIOS Admit Card 2026: 10वीं-12वीं अक्टूबर थ्योरी एग्जाम का हॉल टिकट sdmis.nios.ac.in पर जल्द, जानें Expected Date

NIOS Hall Ticket 2026: एनआईओएस की कक्षा 10वीं और 12वीं की अक्टूबर सेशन के थ्योरी एग्जाम 22 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। छात्र अपने थ्योरी एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल पोर्टल sdmis.nios.ac.in पर 12 नंबर के एनरोलमेंट नंबर से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।  

Oct 16, 2026, 15:30 IST
NIOS October 2026 Exam Hall Ticket
NIOS October 2026 Exam Hall Ticket

NIOS October 2026 Exam Hall Ticket: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) द्वारा अक्टूबर-नवंबर सेशन 2026 की 10वीं (Secondary) और 12वीं (Senior Secondary) के थ्योरी एग्जाम के लिए हॉल टिकट बहुत ही जल्द ऑफिशियल स्टूडेंट पोर्टल sdmis.nios.ac.in पर जारी किए जाने वाले हैं।

एनआईओएस द्वारा जारी ऑफिशियल टाइम-टेबल के अनुसार, 10वीं और 12वीं दोनों क्लासेस के थ्योरी एग्जाम 22 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर दिसंबर के पहले विक तक आयोजित किए जाएंगे। जिन छात्रों ने अक्टूबर 2026 पब्लिक एग्जाम के लिए एग्जाम फीस जमा की है, वे अपना 12 नंबर का एनरोलमेंट नंबर फिल करके अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।

NIOS October Session Exam 2026: मुख्य डिटेल्स 

एग्जाम और एडमिट कार्ड से जुड़ी सभी मुख्य डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टंबल को देखें। 

Related Stories

डिटेल्स 
ऑफिशियल वेबसाइट
संस्थान का नाम
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS)
एग्जाम का नाम
अक्टूबर-नवंबर 2026 पब्लिक एग्जामिनेशन 
एग्जाम शुरू होने की डेट 
22 अक्टूबर 2026
एग्जाम समाप्त होने की डेट 
05 दिसंबर (12वीं) / 07 दिसंबर 2026 (10वीं)
हॉल टिकट रिलीज मोड
ऑनलाइन (PDF फॉर्मेट में)
लॉगिन क्रेडेंशियल्स
12 मार्क्स का रोल , एनरोलमेंट नंबर 
ऑफिशियल वेबसाइट

NIOS Hall Ticket 2026 ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें? 

छात्र अपना थ्योरी एग्जाम के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. NIOS के ऑफिशियल स्टूडेंट पोर्टल sdmis.nios.ac.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए 'Exam & Result' टैब पर क्लिक करें। 
  3. फिर, 'Hall Ticket' के लिंक को चुनें।
  4. नया पेज खुलने पर अपना 12-Digit Enrollment Number फिल करें।
  5. Hall Ticket Type ऑप्शन में 'Hall Ticket for Theory Examination' को सेलेक्ट करें।
  6. अब 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
  7. फिर, आपका NIOS 10th/12th Hall Ticket 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  8. फिर, एडमिट कार्ड में लिखि सभी डिटेल्स की जांच करें। 
  9. फिर, इसका एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।

हॉल टिकट डाउनलोड करने में आ रही समस्या? 

NIOS ने छात्रों के लिए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ऑफिशियल पोर्टल से हॉल टिकट केवल तभी डाउनलोड होगा जब:

  • छात्र ने अक्टूबर 2026 एग्जाम के लिए सफलतापूर्वक एग्जाम फीस जमा किया हो।
  • NIOS के डेटाबेस में छात्र की नई फोटो भी उपलब्ध हो।

यदि पोर्टल पर आपकी फोटो या एग्जाम फीस से संबंधित कोई गलती दिखाई देती है, तो छात्र तुरंत अपने संबंधित क्षेत्रीय सेंटर पर जाकर संपर्क करें।

यहां भी पढ़े: (OUT) HBSE D.El.Ed SIP Special Chance 2026: प्रवेश साल 2022-24, 2023-25 और 2024-26 के छूटे हुए छात्र-अध्यापकों के लिए बोर्ड का बड़ा फैसला, देखें क्या है?

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Just Now

Result Updates