Rani Lakshmi bai Scooty Yojana: यूपी की छात्राओं को कब मिलेगी फ्री स्कूटी, रानी लक्ष्मीबाई योजना की क्या है पात्रता?

Last Updated: Nov 19, 2026, 09:15 IST

Rani Lakshmi bai Scooty Yojana 2026: उत्तर प्रदेश सरकार रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत 50,000 मेधावी छात्राओं को फ्री स्कूटी देने की योजना बना रही है। इस योजना का लाभ सिर्फ मेधावी छात्राओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि निराश्रित और दिव्यांग छात्राओं को भी इसमें शामिल किया गया है। जानें पात्रता- 

यूपी की 50000 बेटियों को मिलेगी फ्री स्कूटी
यूपी की 50000 बेटियों को मिलेगी फ्री स्कूटी

Rani Lakshmi bai Scooty Yojana Eligibility:यूपी की बेटियों को बहुत जल्द योगी सरकार फ्री स्कूटी देने जा रही है। योजना के तहत वर्ष 2025-26 में स्नातक की अंतिम वर्ष की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाली मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने का प्रावधान है। इसके साथ ही निराश्रित और दिव्यांग छात्राओं को भी योजना में शामिल किया गया है। अब इस योजना का लाभ सिर्फ मेधावी छात्राओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि निराश्रित और दिव्यांग छात्राओं को भी इसमें शामिल किया गया है। सरकार ने योजना के लिए 400 करोड़ रुपये का बजट रखा है और करीब 50 हजार छात्राओं को इसका लाभ मिलने की तैयारी है।बता दें कि 2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले योगी सरकार युवाओं को टैबलेट और छात्राओं को स्कूटी देना चाहती है। 

क्या है पात्रता

राज्य सरकार का यह कदम उच्च शिक्षा हासिल कर रही उन छात्राओं के लिए अहम माना जा रहा है, जिन्हें पढ़ाई के साथ आने-जाने में आर्थिक या शारीरिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। योजना के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों से पात्र छात्राओं का ब्योरा मांगा है। विभाग के स्तर पर डेटा जुटाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। उपलब्ध जानकारी के आधार पर पात्र छात्राओं का चयन किया जाएगा।

15 दिसंबर से शुरू हो सकता है वितरण

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के अनुसार, 15 दिसंबर के आसपास स्कूटी वितरण शुरू हो सकता है। वर्ष 2025-26 के बजट में योजना के लिए 400 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया था। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने वाली छात्राओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। 

पात्रता पर एक नजर

ऐसी छात्राएं जिनके माता-पिता में से किसी एक की मृत्यु हो चुकी है और परिवार में उनके भरण-पोषण के लिए कोई अन्य सदस्य नहीं है, उन्हें भी योजना के दायरे में लाया जा रहा है। मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, स्ट्रोक, सेरेब्रल पाल्सी और हीमोफीलिया जैसी स्थितियों से प्रभावित दिव्यांग छात्राओं को भी रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का लाभ देने की तैयारी है। इनके लिए दिव्यांगता का निर्धारित प्रमाण और अन्य पात्रता शर्तें पूरी करना जरूरी होगा।

Kuldeep Raghav
Kuldeep Raghav

Senior Manager - Editorial

Kuldeep Raghav is a seasoned Multimedia Journalist, award-winning author and content strategist with over 15 years of experience across print, digital and video journalism. A Biotechnology graduate with a Postgraduate qualification in Journalism, he brings over nine years of experience in content development, video production and anchoring at Times Now Navbharat, along with over five years in print journalism at Amar Ujala.

He has authored more than 10,000 bylined articles, conducted numerous interviews, written three bestselling books and several audiobooks and has been a guest speaker at Many literary festivals. A recipient of the Prestigious "Hindustani Academy Award", his expertise spans editorial strategy, AI-driven content innovation, digital media, YouTube, team leadership and multimedia storytelling. He currently leads Jagran Josh - Hindi.

... Read More
First Published: Nov 19, 2026, 09:15 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News