NEET PG Counselling 2026 राउंड 2 की चॉइस फिलिंग पोस्टपोन, देखें नोटिस

Last Updated: Nov 13, 2026, 16:29 IST

NEET PG Counselling 2026 Round 2 Suspended: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट पीजी काउंसलिंग 2026 के राउंड-2 की चॉइस फिलिंग को 13 नवंबर को दोपहर 12:00 से 02:00 बजे तक अस्थायी रूप से रोक दिया था, जिसे राउंड-1 की रिपोर्टिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोपहर 02:00 बजे से दोबारा शुरू कर दिया गया है। छात्र ऑफिशियल नोटिस को यहां से देखें। 

NEET PG Counselling 2026 Round 2 Suspended
NEET PG Counselling 2026 Round 2 Suspended

MCC PG Counselling Update Today: नीट पीजी (NEET PG) और मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे देश भर के पोस्ट-ग्रेजुएट छात्रों के लिए एक स्वास्थ्य मंत्रालय के अंदर आने वाला चिकित्सा परामर्श समिति (MCC -Medical Counselling Committee) ने नीट पीजी काउंसलिंग 2026 के राउंड 2 को लेकर एक जरूरी नोटिफिके्शन जारी किया है।

एमसीसी के इस नए नोटिस के अनुसार, राउंड-2 के लिए की जा रही चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया को कुछ घंटों के लिए पूरी तरह से रोक दिया गया है। यह निर्णय छात्रों के लिए और राउंड-1 के बचे एंट्रेंस कार्यों को पूरा करने के लिए लिया गया है। 

MCC NEET PG Counselling: मुख्य डिटेल्स 

एमसीसी द्वारा जारी इस ऑफिशियल नोटिस और उससे जुड़ी मुख्य जानकारियों के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को आसानी से समझे और देखें। 

काउंसलिंग डिटेल्स 

ऑफिशियल डट्स 

जारीकर्ता संस्था 

चिकित्सा परामर्श समिति (MCC), स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार

काउंसलिंग सेशन 

नीट पीजी काउंसलिंग 2026 

नोटिस जारी होने की डेट 

13 नवंबर 2026

चॉइस फिलिंग अस्थायी निलंबन समय

13 नवंबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक

चॉइस फिलिंग फिर से कब शुरू होगी?

13 नवंबर 2026 को दोपहर 02:00 बजे के बाद

ऑफिशियल वेबसाइट

mcc.nic.in

NEET PG Round 2 Choice Filling Notice - यहां क्लिक करें

चॉइस फिलिंग क्यों और किस लिए रोकी गई है? 

एमसीसी (MCC) द्वारा जारी नोटिस (Notice No. 9) के अनुसार, यह अस्थायी निलंबन एक विशेष प्रशासनिक प्रक्रिया के अंदर किया गया है:

  • राउंड-1 के छात्रों की रिपोर्टिंग: नोटिस नंबर 7 के अनुसार से, कुछ कॉलेजो द्वारा राउंड-1 के उन छात्रों के एडमिशन प्रोसेस/रिपोर्टिंग (दोपहर 12:00 से 02:00 बजे के बीच) पोर्टल पर अपडेट नहीं की गई थी, जिन्होंने अभी तक रिपोर्ट नहीं किया था।
  • छात्रों के हित में निर्णय: एमसीसी ने स्पष्ट किया है कि यह कदम पूरी तरह से छात्रों के बड़े हित (Larger interest of candidates) को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है ताकि किसी भी छात्र का डेटा या प्रवेश बाधित न हो।
  • कब से दोबारा भर सकेंगे ऑप्शन?: जो उम्मीदवार चॉइस फिलिंग कर रहे थे, वे दोपहर 02:00 बजे के बाद एक बार फिर पोर्टल पर लॉग इन करके अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स के विकल्प (Choices) को भर या संशोधित (Modify) कर सकेंगे।

Important Guidelines for Aspirants

  • पोर्टल पर बनाए रखें नजर: चॉइस फिलिंग दोपहर 02:00 बजे के बाद फिर से शुरू हो चुकी है, इसलिए सभी रजिस्टर्ड छात्र एमसीसी की वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अपने ऑप्शन को लॉक कर सकते हैं।
  • लास्ट-मिनट की हड़बड़ी से बचें: चॉइस फिलिंग के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी गलती से बचने के लिए अपने ऑप्शनों को दोबारा जांच लें। साथ ही, समय सीमा के अंदर की प्रक्रिया को पूरा कर लें।

यहां भी पढ़े: NLU Delhi AILET 2027 Update: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली ने बढ़ाई एआईएलईटी 2027 की लास्ट डेट, जानें क्या एग्जाम सेंटर में भी किया गया बदलाव? 

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 13, 2026, 16:29 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News