NLU Delhi AILET 2027 Update: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली ने बढ़ाई एआईएलईटी 2027 की लास्ट डेट, जानें क्या एग्जाम सेंटर में भी किया गया बदलाव?

Last Updated: Nov 13, 2026, 15:48 IST

AILET 2027 Exam City Changed: एनलयू दिल्ली ने AILET 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ाकर 13 नवंबर 2026 कर दी गई है। साथ ही, ओडिशा के भुवनेश्वर एग्जाम सेंटर को बदलकर कटक कर दिया गया है। यहां से ऑफिशइयल नोटिस को देखें।     

AILET 2027 Application Deadline Extended and Exam City Changed
AILET 2027 Application Deadline Extended and Exam City Changed

AILET 2027 Application Deadline Extended: देश के प्रतिष्ठित विधि कॉलेजो में शुमार नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU), दिल्ली में एडमिशन पाने के छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण अपडेट आयोग द्वारा जारी किया गया है। यूनिवर्सिटी ने ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AILET 2027) की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, फीस भुगतान और एग्जाम शहर से जुड़े नियमों को रिवाइज्ड किया गया है।

जो छात्र किसी कारणवश पहले रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए थे या अपने फॉर्म में करेक्शन करना चाहते हैं, तो वे ऑफिशियल वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाकर टाइम पर पूरी कर सकते हैं। आइए जानते हैं एआईएलईटी 2027 के इस नए और रिवाइज्ड शेड्यूल से जुड़ी हर एक छोटी-बड़ी अपडेट को देखें। 

AILET 2027 Revised Schedule: मुख्य डिटेल्स

एआईएलईटी 2027 की बढ़ी हुई डेट्स और एग्जाम से जुड़े सभी महत्वपूर्ण नंबर- डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

एग्जाम आयोजन और प्रक्रिया

रिवाइज्ड डेट्स और टाइम 

फ्रेश रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट

13 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)

फीस भुगतान की लास्ट डेट (केवल पहले से रजिस्टर्ड छात्रों के लिए)

14 नवंबर 2026 (सुबह 8:00 बजे तक)

एप्लीकेशन करेक्शन विंडो बंद होने की डेट 

15 नवंबर 2026 (सुबह 8:00 बजे तक)

एडमिट कार्ड जारी होने की डेट (एक्सपेक्टेड)

30 नवंबर 2026

AILET 2027 एग्जाम की डेट और टाइम 

13 दिसंबर 2026 (रविवार) - दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक

ऑफिशियल वेबसाइट

nationallawuniversitydelhi.in 

AILET 2027 एग्जाम सेंटर में बदलाव: भुवनेश्वर की जगह अब कटक में होगा एग्जाम 

NLU दिल्ली द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, एग्जाम शहर में एक बड़ा बदलाव किया गया है:

  • भुवनेश्वर सेंटर में बदलाव: जो छात्र ओडिशा के भुवनेश्वर शहर को अपनी पहली प्राथमिकता के रूप में चुन चुके थे, उन्हें सूचित किया जाता है कि अब भुवनेश्वर एग्जाम सेंटर को बदलकर कटक, ओडिशा कर दिया गया है।
  • अब कहां होगा एग्जाम?: AILET 2027 के मुख्य एग्जाम अब भुवनेश्वर के बजाय कटक (ओडिशा) में निर्धारित समय के अनुसार आयोजित किया जाएगा।
  • छात्रों के लिए ऑप्शन: जिन छात्रों ने पहले भुवनेश्वर को चुना था, वे चाहें तो करेक्शन विंडो के माध्यम से अपनी पसंद का कोई अन्य एग्जाम शहर भी चुन सकते हैं।

City Change Notification - Click Here

एप्लीकेशन फॉर्म सुधार और करेक्शन विंडो की जानकारी

एनलयू दिल्ली ने रजिस्टर्ड छात्रों को उनके फॉर्म में गलतियों को करेक्शन का एक शानदार मौका दिया गया है:

  • कब तक खुलेगा पोर्टल?: एप्लीकेशन वेरिफिकेशन और करेक्शन विंडो 15 नवंबर 2026 को सुबह 8:00 बजे तक लाइव रहेगी।
  • किन डिटेल्स में कर सकते हैं करेक्शन?: छात्र अपने पर्सनल डिटेल्स जैसे नाम, माता-पिता का नाम, आवासीय पता, अपलोड की गई फोटो, सिग्नेचर और एग्जाम शहर की प्राथमिकताओं (Test City Preferences) को पोर्टल पर जाकर वेरिफिकेशन और अपडेट कर सकते हैं।
  • विशेष चेतावनी: इस तय समय सीमा के बाद किसी भी प्रकार के रिवाइज्ड या बदलाव के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यहां भी पढ़े: KVS New Digital Initiatives 2026: शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी ने लॉन्च किया पैरेंट कनेक्ट ऐप, एलुमनाई पोर्टल और एआई टूल 

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 13, 2026, 15:48 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News