KVS New Digital Initiatives 2026: शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी ने लॉन्च किया पैरेंट कनेक्ट ऐप, एलुमनाई पोर्टल और एआई टूल
KVS Samvaad App & Vidya Samiksha Kendra: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी ने केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के लिए 'समीक्षा' एआई बॉट, KVS-संवाद पैरेंट कनेक्ट ऐप और एलुमनाई पोर्टल जैसी तीन नई डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया है।
Kendriya Vidyalaya Digital Transformation: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी ने 12 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की तीन प्रमुख डिजिटल पहलों (Flagship Digital Initiatives) का उद्घाटन किया है। देश भर के Kendriya Vidyalayas में पढ़ने वाले लाखों छात्रों, पेरेंट्स और टिचर्स के लिए ये एक बेहद महत्वपूर्ण और नए आधुनिक बदलाव की शुरुआत की गई है।
शुरू की गई इन तीन नई डिजिटल सेवाओं में AI-integrated Vidya Samiksha Kendra - VSK), केवीएस-संवाद पैरेंट कनेक्ट ऐप व वेब पोर्टल (KVS-Samvaad) और केवीएस एलुमनाई कनेक्ट पोर्टल (KVS Alumni Portal) शामिल हैं। केवीएस मुख्यालय के आईटी सर्विसेज सेल (IT Services Cell) द्वारा इन-हाउस विकसित किए गए ये प्लेटफॉर्म प्रशासन में पारदर्शिता लाने, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन को कम करने और शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक नई सीढ़ी की तरह साबित होंगे।
KVS New Digital Initiatives 2026 Launch Official Notice - यहां क्लिक करें
KVS 3 New Digital Initiatives: मुख्य डिटेल्स
केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा शुरू की गई ये तीनों नई डिजिटल पहलों और उनके ऑफिशियल वेब लिंक के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई इस टेबल को देखें।
| डिजिटल पहल का नाम | ऑफिशियल वेबसाइट / पोर्टल लिंक | मुख्य उद्देश्य और लाभार्थी कौन? |
| 1. AI-एकीकृत विद्या समीक्षा सेंटर (VSK) व 'समीक्षा' AI बॉट | samiksha.kvs.gov.in | रियल-टाइम अटेंडेंस, शैक्षणिक प्रदर्शन, स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर और एडमिशन डेटा का एआई विश्लेषण (प्रशासन और टीचर के लिए) |
| 2. KVS-संवाद (पैरेंट कनेक्ट ऐप और वेब पोर्टल) | samvaad.kvs.gov.in | लाइव अटेंडेंस, सिलेबस प्रोग्रेस, रिजल्ट, डिजिटल आईडी कार्ड और ऑनलाइन सर्टिफिकेट रजिस्ट्रेशन (पेरेंट्स और छात्रों के लिए) |
| 3. KVS एलुमनाई पोर्टल | alumni.kvs.gov.in | पहले के छात्रों (Alumni) को अपने स्कूल और बैचमेट्स से जोड़ने, करियर गाइडेंस और मेंटरशिप के लिए समर्पित मंच |
1. AI-एकीकृत विद्या समीक्षा सेंटर और 'समीक्षा' AI बॉट (Vidya Samiksha Kendra)
आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग करते हुए केवीएस ने विद्या समीक्षा सेंटर (samiksha.kvs.gov.in) की शुरुआत की है:
- रियल-टाइम डैशबोर्ड: यह प्लेटफॉर्म छात्रों और स्टाफ की उपस्थिति (Attendance), एकेडमिक परफॉर्मेंस, स्कूल के बुनियादी ढांचे (Infrastructure) और एडमिशन से जुड़ा लाइव डेटा डैशबोर्ड पर उपलब्ध कराता है।
- 'समीक्षा' AI बॉट की भूमिका: इस सेंटर में शामिल ‘समीक्षा’ एआई बॉट (Samiksha AI Bot) विशाल डेटा का विश्लेषण करके कमियों (Gaps) की पहचान करता है। साथ ही, सुधार के लिए सटीक सुझाव भी देता है। इससे अधिकारियों को समय पर और तथ्यों पर आधारित निर्णय लेने में मदद मिलेगी।
2. KVS-संवाद: पैरेंट कनेक्ट ऐप और वेब पोर्टल (KVS-Samvaad App)
पेरेंट्स और स्कूलों के बीच बात-चीत को मजबूत करने तथा अनावश्यक स्कूल चक्करों से बचाने के लिए केवीएस-संवाद ऐप और वेब पोर्टल (samvaad.kvs.gov.in) को लॉन्च किया गया है। इसके प्रमुख लाभों के बारे में आप यहां से जानें।
- एक क्लिक पर एकेडमिक परफॉर्मेंस: पेरेंट्स घर बैठे अपने बच्चे की रोजाना की उपस्थिति, सिलेबस की प्रगति, एग्जाम रिजल्ट और लर्निंग रिसोर्सेज को आसानी से देख सकेंगे।
- डिजिटल आईडी और डायरी: पोर्टल पर छात्रों का डिजिटल स्टूडेंट आईडी कार्ड, स्टूडेंट डायरी और टीचर डायरी भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
- ऑनलाइन प्रमाण पत्र और छुट्टी रजिस्ट्रेशन : अब पेरेंट्स को छोटे-छोटे कामों के लिए स्कूल जाने की जरूरत नहीं पडेगी, वे इस ऐप के माध्यम से बोनाफाइड सर्टिफिकेट (Bonafide Certificate), सीईए सर्टिफिकेट (CEA Certificate) और छात्र की छुट्टी (Student Leave) के लिए सीधे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।
3. KVS एलुमनाई कनेक्ट पोर्टल
केंद्रीय विद्यालयों से पढ़कर देश-विदेश में नाम कमाने वाले पहले के छात्रों को उनकी जड़ों से दोबारा जोड़ने के लिए केवीएस एलुमनाई पोर्टल (alumni.kvs.gov.in) भी तैयार किया गया है:
- पुरानी यादें और नेटवर्किंग: इस मंच के जरिए पास आउट छात्र अपने पुराने स्कूल और बैचमेट्स के साथ फिर से जुड़ सकेंगे। साथ ही, अपनी उपलब्धियों व अनुभवों को देख सकेंगे।
- वर्तमान छात्रों को मार्गदर्शन: पहले के छात्र इस पोर्टल के माध्यम से वर्तमान में पढ़ रहे छात्रों को मेंटरशिप (Mentorship), करियर गाइडेंस (Career Guidance) और संस्थान के विकास में अपना योगदान भी दे सकेंगे।
शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी के सुझाव और NEP 2020 का विजन
उद्घाटन समारोह के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी ने इन पहलों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के लक्ष्यों को साकार करने और डिजिटल इंडिया के विजन को आगे बढ़ाने वाला एक ऐतिहासिक कदम बताया। इस अवसर पर स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग (DoSEL) के सचिव टी. के. अनिल कुमार, संयुक्त सचिव प्राची पांडे, केवीएस आयुक्त विकास गुप्ता और शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
शिक्षा मंत्री ने इस दौरान कई महत्वपूर्ण निर्देश और सुझाव भी दिए:
- देश भर के स्कूलों में विस्तार: उन्होंने इस पहल को देश के प्रत्येक केंद्रीय विद्यालय की सभी क्लासेस तक ले जाने का आह्वान किया और सुझाव दिया कि स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग (DoSEL) के सहयोग से इसे Entire School Education Ecosystem में लागू किया जाए ताकि अन्य स्कूलों के छात्र भी लाभान्वित हो सकें।
- शिक्षक प्रशिक्षण डेटा का एकीकरण: शिक्षकों की क्षमता निर्माण (Capacity-Building) पर जोर देते हुए उन्होंने पोर्टल में शिक्षकों के प्रशिक्षण से जुड़ा विस्तृत डेटा जोड़ने का सुझाव दिया। इसमें शिक्षकों की प्रशिक्षण स्थिति, प्रशिक्षण अंतराल, पिछले प्रशिक्षण रिकॉर्ड और आगामी प्रशिक्षण आवश्यकताओं का विवरण शामिल होगा, जिससे समय पर ट्रेनिंग और बेहतर निगरानी सुनिश्चित हो सकेगी।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.