Chhath Puja 2026: महापर्व छठ के अवसर पर बिहार, झारखंड और दिल्ली में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल?

Last Updated: Nov 12, 2026, 16:34 IST

Chhath Puja School Holiday 2026: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा 2026 के अवसर पर बिहार में मुख्य पर्व के दौरान 3 दिन (14 से 16 नवंबर) और झारखंड में स्थानीय छुट्टी मिलाकर कुल 4 दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे, जिसके बाद 17 व 18 नवंबर से नियमित क्लासेस फिर से शुरू होंगी।

Bihar Jharkhand Chhath Holiday List 2026
Bihar Jharkhand Chhath Holiday List 2026

Bihar-Jharkhand Chhath Holiday List 2026: लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा 2026 इस साल 13 नवंबर (नहाय-खाय) से शुरू होकर 16 नवंबर (उषा अर्घ्य एवं पारण) तक पूरे श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में इस त्योहार को लेकर सभी लोगों में काफी धूम मची हुई है, जिसके चलते स्कूली छात्रों को भी छुट्टियों के ऑफिशियल नोटिस का काफी इंतजार रहता है।

राज्य सरकारों और शिक्षा विभाग द्वारा जारी साल 2026 के शैक्षणिक छुट्टी कैलेंडर के अनुसार, बिहार और झारखंड के सरकारी तथा प्राइवेट स्कूलों में छठ पर्व को लेकर विशेष छुट्टियां घोषित की गई हैं। आइए जानते हैं कि किस राज्य में कब से कब तक स्कूल बंद रहेंगे। साथ ही, छात्रों की रेगुलर क्लासेस किस डेट से दोबारा शुरू होंगी।

State-Wise Chhath Puja School Holiday 2026

छठ पूजा 2026 त्योहार के दौरान बिहार, झारखंड और दिल्ली के सभी स्कूलों में छुट्टियों की ऑफिशियल और एक्सपेक्टेड डेट्स की पूरी लिस्ट के बारे में जानने के लिए छात्र यहां नीचे दी गई टेबल को देखें।

राज्य 

मुख्य छुट्टी की डेट्स 

कुल छुट्टियों की ड्यूरेशन

स्कूल दोबारा खुलने की डेट 

बिहार 

14 नवंबर से 16 नवंबर 2026 (खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य)

मुख्य छठ पर्व पर 3 दिन की छुट्टी (कई स्कूलों में 17 नवंबर तक विस्तारित अवकाश)

17 या 18 नवंबर 2026

झारखंड 

15 नवंबर से 17 नवंबर 2026 (कुछ जिलों में 14 नवंबर खरना की स्थानीय छुट्टी सहित)

कुल 3 से 4 दिन का अवकाश (रविवार साप्ताहिक छुट्टी सहित)

18 नवंबर 2026

दिल्ली 

16 नवंबर 2026 (सोमवार)

उषा अर्घ्य के अवसर पर 1 दिन का सार्वजनिक अवकाश (15 नवंबर को रविवार की छुट्टी)

17 नवंबर 2026

उत्तर प्रदेश 

16 नवंबर 2026 (पूर्वांचल के जिलों में संभावित)

जिला प्रशासन (DM) के स्थानीय आदेशानुसार छुट्टी 

17 नवंबर 2026

बिहार में छठ पूजा की छुट्टियों का पूरा शेड्यूल जानें:

छठ पूजा बिहार का सबसे बड़ा और प्रमुख त्योहार है। बिहार में सभी लोग इस त्योहार का बेसब्री से इंतेजार करते हैं, इसलिए राज्य के शिक्षा विभाग द्वारा छात्रों और टीचर्स की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था जारी की जाती है:

  • 3 दिन की छुट्टी: बिहार के सरकारी छुट्टी कैलेंडर के अनुसार 14 नवंबर (शनिवार - खरना), 15 नवंबर (रविवार - संध्या अर्घ्य) और 16 नवंबर (सोमवार - उषा अर्घ्य) को मुख्य रूप से 3 दिनों की छुट्टी तय की गई है। 
  • विस्तारित छुट्टी का लाभ: कई सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में दीपावली, चित्रगुप्त पूजा और भाई दूज के बाद से ही लंबी छुट्टियां चल रही हैं, जो सीधे छठ पूजा पर ही समाप्त होंगी। ज्यादातर संस्थानों में 17 या 18 नवंबर 2026 से नियमित रूप से क्लासेस शुरू कर दी जाएगी। 

झारखंड में 4 दिन तक कैसे रहेंगी छुट्टियां? 

झारखंड में भी छठ त्योहार को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है। राज्य के हॉलिडे कैलेंडर और स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्था के अनुसार:

  • 15 से 17 नवंबर तक छुट्टी: झारखंड सरकार के स्कूल कैलेंडर के अनुसार 15 नवंबर (संध्या अर्घ्य) से लेकर 17 नवंबर 2026 तक सभी स्कूलों में छुट्टी निर्धारित की गई है।
  • 4 दिन की छुट्टी कैसे है: जिन जिलों में जिला प्रशासन या प्राइवेट स्कूल प्रबंधन द्वारा 14 नवंबर (खरना) के मौके पर स्थानीय छुट्टी जारी कर दी गई है, वहां छात्रों को 14, 15, 16 और 17 नवंबर यानी लगातार 4 दिनों की छुट्टी का लाभ मिलेगा। इसके बाद सभी स्कूल 18 नवंबर 2026 (बुधवार) से अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे।

छठ महापर्व 2026 का चार दिवसीय कैलेंडर 

क्या आपको पता है छठ पूजा का त्योहार चार दिनों तक मनाया जाता है। जी हां, आपकी सामान्य जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि छठ पूजा के चारों दिनों का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व होता है। ये जानने के लिए आप नीचे देखें। 

1. पहला दिन - नहाय-खाय (13 नवंबर 2026, शुक्रवार): 

इस दिन सभी लोग खासकर महिलाएं व्रत की शुरुआत, पवित्र स्नान और कद्दू-भात का प्रसाद ग्रहण करते हैं। 

2. दूसरा दिन - खरना (14 नवंबर 2026, शनिवार): 

इस दिन सभी लोग दिनभर निर्जला उपवास के बाद शाम को गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करके अपने 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत की समाप्ती करते है। 

3. तीसरा दिन - संध्या अर्घ्य (15 नवंबर 2026, रविवार): 

इस दिन सभी लोग शाम के समय नदी या तालाब के घाट पर अस्ताचलगामी (डूबते हुए) सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करते हैं। 

4. चौथा दिन - उषा अर्घ्य और पारण (16 नवंबर 2026, सोमवार): 

यह दिन सभी छठ मनाने वाले लोगों के लिए आखिरी दिन की तरह होता है, इस दिन सभी लोग प्रातःकाल उदीयमान यानी उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देने के साथ व्रत का पारण और महापर्व का समापन करते हैं। 

यहां भी पढ़े:  

Noida School Closed / Hybrid Classes Update: बढ़ते प्रदूषण की हवा के चलते GRAP-3 लागू, गौतमबुद्ध नगर में 12 नवंबर से हाइब्रिड मोड में चलेंगी क्लासेस


Delhi-NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में AQI 400 के करीब! क्या बंद रहेंगे स्कूल? जानिए GRAP-2, GRAP-3 और GRAP-4 का स्कूलों पर क्या होता है असर 

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 12, 2026, 16:34 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News