SSC GD Physical Admit Card 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल PET PST एडमिट कार्ड जारी, हॉल टिकट डाउनलोड करें

Last Updated: Nov 12, 2026, 14:22 IST

SSC GD Physical Admit Card 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल का PET/PST एडमिट कार्ड जारी किया गया है। जो उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट में शामिल होने जा रहे हैं, वे हॉल टिकट पीडीएफ नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। 

SSC GD Physical Admit Card 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल PET PST एडमिट कार्ड जारी, हॉल टिकट डाउनलोड करें
SSC GD Physical Admit Card 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल PET PST एडमिट कार्ड जारी, हॉल टिकट डाउनलोड करें

SSC GD Physical Admit Card 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जीडी कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी किया है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में क्वालिफाई हुए थे, उन्हें 26 नवंबर से PET/PST टेस्ट में शामिल होना होगा। फिजिकल टेस्ट में फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट  (PST) शामिल है। शॉर्टलिस्ट किए गए 15,782 महिला उम्मीदवार, 1,81,251 पुरुष और SSF वैकेंसी के लिए 375 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं। जिन्हें भर्ती के अगले स्टेज में जाने से पहले नोडल CAPF, CRPF के जरिए PET और PST के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 

SSC GD Physical Admit Card 2026 Download link

एसएससी जीडी कांस्टेबल फिजिकल एडमिट कार्ड आज 12 नवंबर को जारी किया गया है। जिसे उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से लॉगिन कर डाउनलोड कर सकते हैं। 

एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 

डाउनलोड लिंक 

SSC GD Physical Admit Card 2026 Highlights

एसएससी जीडी परीक्षा 2026 का रिजल्ट 12 अक्टूबर को जारी किया गया था। उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल में PET/PST डिटेल्स चेक कर सकते हैं। 

भर्ती प्राधिकरण 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC)

पोस्ट 

जीडी कांस्टेबल

एसएससी जीडी फिजिकल एडमिट कार्ड 

12 नवंबर, 2026

एसएससी जीडी फिजिकल टेस्ट 

26 नवंबर, 2026 से 

ऑफिशियल वेबसाइट 

ssc.gov.in 

SSC GD Physical Efficiency Test (PET) 2026

SSC GD PET में पुरुष और महिला उम्मीदवारों की दौड़ने की क्षमता की जांच की जाती है। दोनों के लिए दौड़ने की दूरी और समय सीमा अलग-अलग होती है। लद्दाख क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए दौड़ने की अलग-अलग ज़रूरतें होती हैं। SSC GD फिजिकल रनिंग टेस्ट 2026 की जानकारी नीचे देखें:

वर्ग

पुरुष उम्मीदवार

महिला उम्मीदवारों

लद्दाख क्षेत्र के अलावा अन्य उम्मीदवार

24 मिनट में 5 किमी

8 मिनट 30 सेकंड में 1.6 किमी

लद्दाख क्षेत्र से संबंधित उम्मीदवार

7 मिनट में 1.6 किमी

5 मिनट में 800 मीटर

SSC GD Physical Standard Test (PST) 2026

SSC GD PST 2026 में यह चेक किया जाता है कि कैंडिडेट ज़रूरी फिजिकल मेज़रमेंट पूरे करते हैं या नहीं। अधिकारी पुरुष और महिला दोनों कैंडिडेट की हाइट और वज़न मापेंगे। चेस्ट मेज़रमेंट सिर्फ़ पुरुष कैंडिडेट के लिए ज़रूरी है। कुछ कैटेगरी को सरकारी नियमों के हिसाब से हाइट और चेस्ट मेज़रमेंट में छूट दी जाती है।

शारीरिक मानक

पुरुष उम्मीदवार

महिला उम्मीदवारों

ऊंचाई

170 सेमी

157 सेमी

छाती (बिना फैली हुई)

80 सेमी

लागू नहीं

छाती का विस्तार

न्यूनतम 5 सेमी

लागू नहीं

वजन

ऊंचाई और उम्र के अनुपात में

ऊंचाई और उम्र के अनुपात में

SSC GD Physical Admit Card 2026 ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

एसएससी जीडी फिजिकल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, SSC GD Physical Admit Card 2026 पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।  

स्टेप 4 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

स्टेप 5 प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Nov 12, 2026, 14:22 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News