UP Junior Assistant Result 2026: यूपी जूनियर असिस्टेंट का रिजल्ट upsssc.gov.in जारी, डायरेक्ट लिंक से पीडीएफ करें डाउनलोड

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: यूपीएसएसएससी ने यूपी जूनियर असिस्टेंट का रिजल्ट जारी किया है। लिखित परीक्षा को 46282 उम्मीदवारों ने क्वालिफाई किया है। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आगे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

Sep 16, 2026, 12:48 IST
UP Junior Assistant Result 2026: यूपी जूनियर असिस्टेंट का रिजल्ट जारी
UP Junior Assistant Result 2026: यूपी जूनियर असिस्टेंट का रिजल्ट जारी

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर असिस्टेंट का रिजल्ट 2026 जारी किया है। परिणामों की घोषणा 15 सितंबर को आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर की गई। कुल 3279 रिक्त पदों के लिए मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी, 2026 को किया गया था। जिसमें चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानि टाइपिंग टेस्ट के लिए कुल 46282 उम्मीदवार सिलेक्ट किए गए हैं। उम्मीदवार रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए आगे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 

UP Junior Assistant Result 2026: रिजल्ट जारी 

जूनियर असिस्टेंट भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर पूरी की जाती है। विज्ञापन संख्या 12 परीक्षा 2024 के तहत परिणाम 15 सितंबर को घोषित किया गया है। आयोग ने यूपी जूनियर असिस्टेंट कट ऑफ लिस्ट भी परिणामों के साथ जारी की है। 

UPSSSC Junior Assistant Result 2026 Download link 

उम्मीदवारों को अपना परिणाम देखने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करने होंगे। आपकी सुविधा के लिए डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है। 

यूपी जूनियर असिस्टेंट रिजल्ट 2026 

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: हाइलाइट्स 

यूपी जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2026 के साथ - साथ कट ऑफ लिस्ट भी जारी की है। उम्मीदवार रिजल्ट से जुड़ी अन्य हाइलाइट्स नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं:

परीक्षा का नाम 
यूपी जूनियर असिस्टेंट 
भर्ती प्राधिकरण 
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) 
विज्ञापन संख्या 
12 परीक्षा 2024 
15 सितंबर, 2026 
लॉगिन क्रेडेंशियल 
रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि
ऑफिशियल वेबसाइट 
upsssc.gov.in

UPSSSC Junior Assistant Cut Off 2026: कट ऑफ 

आयोग ने उम्मीदवारों के अंतिम चयन के लिए श्रेणीवार कट-ऑफ अंक जारी कर दिए हैं। क्षैतिज आरक्षण श्रेणियों के लिए कट-ऑफ अंक नीचे दिए गए हैं।

सामाजिक श्रेणियां

वर्ग
कट-ऑफ अंक 
जनरल
65.75
अन्य पिछड़ा वर्ग
64.00
ईडब्ल्यूएस
62.25
अनुसूचित जाति
54.00
अनुसूचित जनजाति
39.25

क्षैतिज आरक्षण (विशेष श्रेणियां)

उत्कृष्ट खिलाड़ी
कट ऑफ
विकलांगता (बी, एल, वी)
40.75
विकलांगता (डी, एचएच)
28.00
विकलांगता (Dw)
44.00
विकलांगता (सीपी, डीडब्ल्यू, एएवी, एलसी, ओएल, ओए, बीएल)
57.25
विकलांगता (एमडी)
17.25

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: ऑनलाइन रिजल्ट कैसे चेक करें?

यूपी जूनियर असिस्टेंट रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो करें:

स्टेप 1 सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, रिजल्ट सेक्शन पर लेटेस्ट अपडेट पर जाएं। 

स्टेप 3 अब UP Junior Assistant Result 2026 पर क्लिक करें। 

स्टेप 4 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। 

स्टेप 5 रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

स्टेप 6 प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

Also Check: UP PGT PRT Teacher Vacancy 2026

https://upsssc.gov.in/ViewPdf.aspx?/DpsKxifiHGCgyzYKGIlffuTlgpMZaz/vC+PjP6V6Pw=

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates