CG SI Prelims Result 2026: छत्तीसगढ़ सब इंस्पेक्टर, सूबेदार और प्लाटून कमांडर प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, पीडीएफ डाउनलोड करें
CG SI Prelims Result 2026: छत्तीसगढ़ प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शामिल थे, वे लॉगिन क्रेडेंशियल से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
CG SI Prelims Result 2026: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सब इंस्पेक्टर, सूबेदार और कमांडर का रिजल्ट जारी किया है। प्रीलिम्स लिखित परीक्षा का आयोजन 12 जुलाई को राज्य के 33 जिलों में आयोजित की गई थी। रिजल्ट आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जारी किया गया है।
प्रीलिम्स लिखित परीक्षा परिणाम के आधार पर कुल 7301 उम्मीदवारों को चयनित किया गया है। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, मुख्य परीक्षा का आयोजन 24, 25 और 26 अक्टूबर, 2026 को किया जा सकता है।
CGPSC SI Result 2026: रिजल्ट जारी
आयोग ने प्रारंभिक लिखित परीक्षा के परिणाम के साथ ही कैटेगरी-वाइज कटऑफ अंक भी जारी किए हैं। सीजीपीएससी एसआई प्रीलिम्स रिजल्ट के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए विज्ञापित 341 पदों का 20 गुना अर्थात 6820 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना था, किन्तु पात्र अभ्यर्थियों की उपलब्धता के अनुसार 7301 कैंडिडेट का चयन किया गया।
सीजी पुलिस एसआई प्रीलिम्स रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। सुबेदार/ उप निरीक्षक संवर्ग/ प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा 2024 के लिए चयनित अभ्यर्थियों को नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
यहां क्लिक करें - सीजी पुलिस एसआई प्रीलिम्स रिजल्ट 2026
CGPSC SI Prelims Result 2026: हाइलाइट्स
सीजी पुलिस एसआई प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 सुबेदार/ उप निरीक्षक संवर्ग/ प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा 2024 का परिणाम आज जारी किया गया है। रिजल्ट से जुड़ी अन्य हाइलाइट्स के लिए नीचे दिए गए टेबल में देखें:
| संचालन निकाय | छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) |
| परीक्षा का नाम | सूबेदार / सब इंस्पेक्टर कैडर / प्लाटून कमांडर (गृह पुलिस विभाग) प्रारंभिक परीक्षा-2024 |
| विज्ञापन संख्या | 02/2024/परीक्षा |
| रिक्तियों की संख्या | 341 पोस्ट |
| प्रारंभिक परीक्षा तिथि | 12 जुलाई 2026 |
| फाइनल उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि | 13 जुलाई 2026 |
| आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि | 21 जुलाई 2026 |
| अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि | 03 अगस्त 2026 |
| रिजल्ट जारी होने की तिथि | 05 अगस्त, 2026 (जारी) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | www.psc.cg.gov.in |
CGPSC SI Result 2026: ऑनलाइन रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
ऑनलाइन रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो करें।
-
सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर, ‘सूबेदार, सब इंस्पेक्टर कैडर और प्लाटून कमांडर भर्ती 2024 प्रारंभिक लिखित परीक्षा परिणाम’ लिंक पर क्लिक करें।
-
नए पेज पर एक पीडीएफ ओपन होगी।
-
कैंडिडेट Ctrl+F की मदद से अपना नाम व रोल नंबर जांचें और डाउनलोड करें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.