CTET Admit Card 2023 Released: जारी हुए सीटीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड, ये रहा डाउनलोड लिंक
CTET Admit Card 2023: सीटीईटी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी हो गए हैं, ये एडमिट कार्ड CTET की आधिकारिक वेबसाइट www.ctet.nic.in पर जारी किये गए हैं I उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिये अपने सीटीईटी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैंI
CTET Admit Card 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सीटीईटी- अगस्त 2023 में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 18 अगस्त 2023 को सीटीईटी प्रवेश पत्र 2023 जारी कर दिया है। सीटीईटी प्रवेश पत्र 2023 CTET की आधिकारिक वेबसाइट www.ctet.nic.in पर डाउनलोड लिंक उपलब्ध करा दिया गया है। आवेदक अब अपने आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन का उपयोग करके आधिकारिक पोर्टल से अपना सीटीईटी अगस्त एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
CTET Admit Card 2023 Link
| CTET Admit Card 2023 | यहां क्लिक करें |
CTET Admit Card 2023 कैसे डाउनलोड करें ?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फ़ॉलो कर के अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं -
स्टेप-1 : उम्मीदवार सीटीईटी की ऑफिसियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जायें
स्टेप-2 : CTET Aug-2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
स्टेप-3 : मांगे गए विवरण को दर्ज करें
स्टेप-4 : सबमिट बटन पर क्लिक करें
स्टेप-5 : अब स्क्रीन पर आपके सामने आपका एडमिट कार्ड ओपन होगाI
CTET Exam 2023
CTET परीक्षा 2023 का आयोजन 20 अगस्त 2023 (रविवार) को 2 पालियों (सुबह 9:30 से 12:00 बजे और दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे) तक किया जायेगा। परीक्षा शिफ्ट, रिपोर्टिंग समय और स्थान के विवरण के साथ सीटीईटी एडमिट कार्ड 2023 18 अगस्त 2023 को जारी किया गया है।
CTET Admit Card 2023 डिटेल्स:
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार नीचे दी गए डिटेल्स को चेक करे और यदि उनमें कोई गलती मिलती है तो वो आयोग को सूचित कर सकते हैं -
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- जन्म की तारीख
- उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा की तारीख और समय
- परीक्षा स्थल और पता
- परीक्षा निर्देश
CTET 2023 Exam Schedule
CTET पेपर 1 सुबह 9:30 बजे शुरू होगा और दोपहर 12:00 बजे समाप्त होगा और पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा और शाम 5:00 बजे समाप्त होगा। आप नीचे दी गई टेबल में परीक्षा का पूरा विवरण शेड्यूल देख सकते हैं
| शिफ्ट | पहली शिफ्ट | दूसरी शिफ्ट |
| परीक्षा का समय | 9:30 बजे से 12:00 बजे तक | 2:30 बजे से 5:00 बजे तक |
| परीक्षा की अवधि | 2:30 घंटे | |
| परीक्षा केंद्र में प्रवेश का समय | 7:30 से शुरू | 12:30 से शुरू |
CTET 2023 ओवरव्यू:
| परीक्षा का नाम | केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) |
| परीक्षा की तारीख | 20 अगस्त 2023 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | 18 अगस्त 2023 |
| ऑफिसियल वेबसाइट | https://ctet.nic.in/ |
Sonal Mishra is an education industry professional with 6+ years of experience. She has previously worked with Dhyeya IAS and BYJU'S as a state PCS and UPSC content creator. She participated UPPCS mains exam in 2018 and is a postgraduate in geography from CSJMU Kanpur. She can be reached at sonal.mishra@jagrannewmedia.com