HPRCA JE Civil Admit Card 2026 OUT: एचपीआरसीए जेई सिविल एडमिट कार्ड जारी, ये रहा Direct Link

Last Updated: Aug 5, 2026, 12:48 IST

HPRCA JE Civil Admit Card 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार जो 9 अगस्त को होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है। 

HPRCA JE Civil Admit Card 2026 जारी हुआ।
HPRCA JE Civil Admit Card 2026 जारी हुआ।

HPRCA JE Civil Admit Card 2026 OUT: हिमाचल प्रदेश राज्य भर्ती आयोग (HPRCA) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल) भर्ती 2026 (पोस्ट कोड 26016) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरा किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। हॉल टिकट में उम्मीदवार अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम, फोटो और हस्ताक्षर जैसी सभी जानकारी ध्यान से चेक कर लें। किसी भी प्रकार की गलती मिलने पर तुरंत आयोग से संपर्क करें।

HPRCA JE Admit Card 2026 Download Link

आयोग ने HPRCA जूनियर इंजीनियर (सिविल) एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक 4 अगस्त 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए डायरेक्ट डाउनलोड लिंक नीचे दिया गया है। एडमिट कार्ड 9 अगस्त 2026 को शाम 6:00 बजे तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।

HPRCA Junior Engineer (Civil) Admit Card Link

यहां क्लिक करें

HPRCA JE Civil Exam Date 2026: कब होगी परीक्षा?

एचपीआरसीए जूनियर इंजीनियर सिविल (Post Code 26016) भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा 9 अगस्त 2026 को तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली 12:30 बजे से 2:00 बजे तक और तीसरी पाली 4:00 बजे से 5:30 बजे तक होगी। प्रत्येक पाली की अवधि 1 घंटा 30 मिनट रहेगी।

एचपीआरसीए जेई सिविल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कैसे करें?

कैडिंडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को देखकर अपना प्रवेश पत्र आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

  • HPRCA की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।

  • होम पेज पर Latest सेक्शन में Admit card link for Junior Engineer Civil (Post Code 26016) Exam scheduled on Aug 09, 2026 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।

  • अब एक नया पेज ओपन होगा, जहां Junior Engineer Civil Link पर क्लिक करें।

  • फिर Click here to Download Admit Card के साथ Click Here पर क्लिक करें। 

  • लॉगिन विंडो में Application ID और पासवर्ड दर्ज करें।

  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

HPRCA JE Civil Recruitment 2026: कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के माध्यम से जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 149 पदों पर भर्ती की जाएगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में सफल उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र होंगे। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस का PDF देख सकते हैं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Aug 5, 2026, 12:48 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News