HPSC SKT Admit Card 2026 Date OUT: एचपीएससी सब्जेक्ट नॉलेट टेस्ट एडमिट कार्ड डेट घोषित, यहां देखें नोटिस PDF

Last Updated: Jul 30, 2026, 16:52 IST

HPSC SKT Admit Card 2026: एचपीएससी एडीए सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक तौर पर 3 अगस्त को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार hpsc.gov.in पर जाकर अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। 

HPSC SKT Admit Card 2026
HPSC SKT Admit Card 2026

HPSC SKT Admit Card 2026: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (ADA) और सुपरिंटेंडेंट (Legal) पदों के लिए आयोजित होने वाले कंबाइंड सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट (SKT) 2026 के एडमिट कार्ड जारी करने की आधिकारिक तिथि की घोषणा कर दी है। ऑफिशियल PDF के अनुसार, उम्मीदवार 3 अगस्त 2026 से आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

ध्यान रहे, बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। एडमिट कार्ड के साथ परीक्षार्थी के पास अपनी एक फोटो आईडी भी होना अनिवार्य है।

Screenshot 2026-07-30 163508

कब होगा एचपीएससी सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट?

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा सहायक जिला अटॉर्नी(ADA) और अधीक्षक (Legal) के पदों हेतु आयोजित होने वाले Combined Subject Knowledge Test (SKT) 2026 के प्रवेश पत्र जारी होने की आधिकारिक तारीख की घोषणा कर दी गई है।

जारी अधिसूचना के अनुसार, अभ्यर्थी 3 अगस्त 2026 से विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in के माध्यम से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। परीक्षार्थियों को ध्यान रखना होगा कि बिना एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

HPSC ADA SKT Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • होम पेज पर What's New सेक्शन में HPSC SKT Admit Card लिंक पर क्लिक करें। 

  • अब एक नया लॉगिन पेज ओपन होगा। 

  • अपना लॉगिन पासवर्ड डालें और सबमिट पर क्लिक करें। 

  • आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर खुल जाएगा। 

  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें। 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय रखें इन बातों का खास ध्यान

  • अभ्यर्थी हॉल टिकट को A4 साइज पेपर पर ही प्रिंट करवाएं।

  • एडमिट कार्ड पर छपी फोटो और सिग्नेचर बिल्कुल साफ दिखाई दे।

  • यदि फोटो धुंधली हुई या प्रिंट का आकार छोटा हुआ, तो एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं मिलेगी।

  • परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड पर अंकित सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jul 30, 2026, 16:52 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News