झारखंड लोक सेवा आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कंबाइंड सिविल सर्विसेज मेन्स परीक्षा 2016 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. वह सभी उम्मीदवार जो प्रीलिम्स परीक्षा में उपस्थित हुए थे, अपना एडमिट कार्ड जेपीएससी की वेबसाइट www.jpsc.gov.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं.
कंबाइंड सिविल सर्विसेज मेन्स परीक्षा 2016 रांची जिला मुख्यालय के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 28 जनवरी 2019 से 1 फरवरी 2019 तक आयोजित की जानी है. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी जन्म तिथि आदि प्रदान करनी होगी.
जेपीएससी मेन्स एडमिट कार्ड 2019 डाउनलोड करने की प्रक्रिया-
- उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट यानी http://www.jpsc.gov.in पर जाएं.
- कंबाइंड सिविल सर्विसेज मेन्स परीक्षा 2016 हेतु एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
- एक नई विंडो खुलेगी जहां आप अपने आवश्यक क्रीडेंसियल मोबाइल नंबर और पासवर्ड आदि दर्ज कर कर सकते है.
- एक बार सही ढंग से दर्ज करने और सबमिट करने के बाद, आपको अपना एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
- उम्मीदवार एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट ले सकते है और भविष्य के लिए कॉपी सेव भी कर सकते हैं.
जेपीएससी मेन्स के लिए महत्वपूर्ण टॉपिक्स और क्वेश्चंस
झारखंड पीएससी संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2016: जानें कब और कहाँ होंगी परीक्षाएं
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2016 के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है. झारखंड पीएससी संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा-2016, 28 जनवरी 2019 से आरम्भ होकर 01 फ़रवरी 2019 को समाप्त होंगी. सभी परीक्षाएं रांची जिला मुख्यालय के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएंगी.
संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा-2016 के लिए जेपीएससी (JPSC) द्वारा अधिसूचित नई तिथियां झारखंड पीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in के माध्यम से भी चेक की जा सकती हैं.
परीक्षा का एक पेपर (सेकेण्ड प्रश्न पत्र) द्वतीय पाली में होगा, जो दोपहर दो बजे से पांच बजे तक आयोजित किया जाएगा. अन्य सभी प्रश्न पत्र प्रथम पाली में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक होंगे.
तिथि | प्रश्न पत्र (प्रथम पाली) सुबह 10 से दोपहर एक बजे | प्रश्न पत्र (द्वतीय पाली) दोपहर दो बजे से पांच बजे |
28 जनवरी 2019 | प्रश्न पत्र प्रथम | प्रश्न पत्र सेकेण्ड (II) द्वतीय |
29 जनवरी 2019 | प्रश्न पत्र तृतीय | -- |
30 जनवरी 2019 | प्रश्न पत्र चतुर्थ | -- |
31 जनवरी 2019 | प्रश्न पत्र V | -- |
01 फरवरी 2019 | प्रश्न पत्र VI | -- |
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सिविल सेवा / वित्त सेवा / सामाजिक सुरक्षा सेवा / सूचना सेवाओं के तहत पात्र उम्मीदवारों से भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे, विज्ञापन संख्या 23/2016 के तहत पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर, 2016 थी.
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी), के तहत संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2016 के कुल 326 पदों में से 143 पद सिविल सेवाओं के लिए, 104 पद वित्त सेवा के लिए, 36 पद शिक्षा सेवाओं और 07 पद सूचना सेवाओं के तहत आवंटित किए गए थे.
इसके अलावा झारखंड सहकारी सेवा के 09 पद, झारखंड सोशल सिक्योरिटी सर्विस के 03 पद, झारखंड पुलिस सर्विस के 06 पद, झारखंड प्लानिंग सर्विस के 18 पदों और नियुक्ति की जानी है.
झारखंड सिविल सेवा परीक्षा दो भागों, अर्थात् प्रारंभिक और मुख्य भाग में आयोजित की जाती है. झारखंड सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में सभी उम्मीदवारों के लिए समान छह अनिवार्य पेपर आयोजित किए जाएंगे. इनमें से दो, प्रत्येक 100 अंकों के भाषा के आधार पर होंगे, तथा अन्य चार पेपर, प्रत्येक 200 अंक के विषय आधारित होंगे. प्रवेश पत्र एवं अन्य सूचनाएं विभाग द्वारा बाद में दी जाएंगी.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation