This is an archived article last updated on Aug 17, 2023. The information may be outdated.

JPSC Civil Judge Recruitment 2023: झारखंड में निकली सिविल जज के 138 पदों पर भर्ती, जानें कब से करें आवेदन

Last Updated: Aug 17, 2023, 10:53 IST

JPSC Civil Judge Recruitment 2023: जेपीएससी ने सिविल जज के 138 पदों को भरने के लिए एक भर्ती अधिसूचना की घोषणा की है। जो उम्मीदवार जेपीएससी सिविल जज भर्ती 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे 21 अगस्त 2023 से आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जेपीएससी सिविल जज भर्ती 2023 आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और अन्य जानकारी यहां देखें।

जेपीएससी सिविल जज भर्ती 2023 अधिसूचना PDF डाउनलोड लिंक यहां देखें
जेपीएससी सिविल जज भर्ती 2023 अधिसूचना PDF डाउनलोड लिंक यहां देखें

JPSC Civil Judge Recruitment 2023: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सिविल जज पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in के माध्यम से सिविल जज पद के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अगस्त 2023 शुरू होगी। पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2023 शाम 5:00 बजे है। जबकि आवेदन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 27 सितंबर, 2023 है। उम्मीदवारों की आयु 22 से 35 वर्ष के बीच साथ उनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री होनी चाहिए।

आयोग का लक्ष्य इस भर्ती अभियान के माध्यम से सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पद के लिए कुल 138 पदों को भरना है।

जेपीएससी सिविल जज भर्ती 2023: हाइलाइट

जेपीएससी सिविल जज भर्ती 2023 के बारे में सभी नवीनतम जानकारी नीचे दी गई तालिका में देखें:

संगठन का नाम

झारखण्ड लोक सेवा आयोग

भर्ती का नाम

जेपीएससी भर्ती

पद का नाम

सिविल जज

कुल रिक्त पदों की संख्या

138

श्रेणी

सरकारी नौकरी

आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि

21 अगस्त 2023

आवेदन करने की अंतिम तिथि

21 सितंबर 2023

आवेदन करने की तारीका

ऑनलाइन 

वेतन 

27700-44700/- रुपये

नौकरी करने का स्थान

झारखंड

जेपीएससी अधिसूचना 2023 पीडीएफ

डाउनलोड करें

जेपीएससी सिविल जज भर्ती 2023: पात्रता मानदंड

आयु-सीमा; उम्मीदवारों की आयु 31 जनवरी 2023 को 22 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।

जेपीएससी सिविल जज चयन प्रक्रिया 2023

आवेदक का चयन निम्न लिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा।

  • प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा 
  • मुख्य परीक्षा 
  • मौखिक परीक्षा

जेपीएससी सिविल जज 2023 आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने वाले अनारक्षित, बीसी, ईबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के आवेदकों को 600 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि झारखंड राज्य के एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

JPSC Civil Judge Recruitment 2023 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • जेपीएससी भर्ती 2023 के लिए पहले आधिकारिक साइट https://jpsc.gov.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज लिखे हुए करियरया रिक्रूटमेंट बटन पर क्लिक करें।
  • फिर लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म को भरें।
  • पासपोर्ट आकार का फोटो, हस्ताक्षर और अन्य दस्तावेज अपलोड करें।
  • फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • भरे हुए आवेदन फॉर्म को जमा करें।
  • अंत में फॉर्म का एक प्रिंट लें।
Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Aug 17, 2023, 10:53 IST

FAQs

  • जेपीएससी सिविल जज भर्ती 2023 की आवेदन तिथियां क्या हैं?
    +
    21 अगस्त से 21 सितंबर 2023 तक
  • जेपीएससी सिविल जज अधिसूचना 2023 कहां से डाउनलोड करें?
    +
    आप इस लेख में दिए लिंक से जेपीएससी सिविल जज अधिसूचना 2023 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News