This is an archived article last updated on Mar 13, 2024. The information may be outdated.

JPSC Prelims Admit Card 2024 Out: जेपीएससी प्री परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करे डाउनलोड

Last Updated: Mar 13, 2024, 13:24 IST

JPSC Prelims Admit Card 2024 Out: झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2023 केएडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 342 रिक्तियों को भरा जाएगा। जिन उम्मीदवारों  आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट से अपना जेपीएससी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड 2024 आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in से डाउनलोड करें
जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड 2024 आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in से डाउनलोड करें

JPSC Prelims Admit Card 2024 Out: झारखंड लोक सेवा आयोग ने जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा-2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिस भी उम्मीदवार ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे अब इसकी ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in से अपना जेपीएससी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, झारखंड राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 17 मार्च को जेपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2023 आयोजित की जाएगी। प्रीलिम्स परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह10 बजे से 12 से तक होगी, जबिक दूसरी पाली की परीक्षा 2 बजे से 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।

JPSC CCE Prelims 2024 Admit Card Download Link

उम्मीदवार दिए गए लिंक पर लॉग इन कर सकते हैं और अपने प्रवेश पत्र की स्थिति की जांच कर सकते हैं। उन्हें अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए 'ईमेल/फोन नंबर/उम्मीदवार आईडी' और 'पासवर्ड' का उपयोग करना आवश्यक होगा।

JPSC Admit Card Login Link

क्लिक करें

JPSC Admit Card 2024: जेपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड हाइलाइट

यह भर्ती परीक्षा उपायुक्त, पुलिस उपाधीक्षक, राज्य कर अधिकारी, जेल अधीक्षक, झारखंड शिक्षा सेवा श्रेणी II, जिला मजिस्ट्रेट, सहायक रजिस्ट्रार, श्रम अधीक्षक, परिवीक्षा अधिकारी और निरीक्षक पदों के लिए 342 रिक्तियों के आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने जा रहें उम्मीदवार नीचे दी तालिका में जेपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024 से संबंधित सभी विवरण देख सकते हैं।

जेपीएससी एडमिट कार्ड 2024
संगठन का नाम झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी)
पद नाम विभिन्न पद
परीक्षा का नाम झारखंड संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा- 2023
रिक्त पदों की संख्या 342
वर्ग एडमिट कार्ड
जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड 2024 12 मार्च 2024
जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा तिथि 2024 17 मार्च 2024 (रविवार) 
शिफ्ट टाइमिंग
  • शिफ्ट 1- सुबह 10  से 12 बजे तक
  • शिफ्ट 2-  दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक
चयन प्रक्रिया प्रीलिम्स, मेन्स, इंटरव्यू
आधिकारिक वेबसाइट https://www.jpsc.gov.in/

Also Read: JPSC Prelims Admit Card 2024

JPSC Admit Card 2024: इस दिन होगी संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 

संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा  17 मार्च, 2024 (रविवार) को झारखंड के विभिन्न जिलों में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी, जिसमें सामान्य अध्ययन (पेपर-1) शामिल होगा,इसके बाद दूसरी पाली में दोपहर 02:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक सामान्य अध्ययन ( पेपर-2) आयोजित किया जाएगा।

JPSC Admit Card 2024 डाउनलोड कैसे करें?

JPSC Admit Card 2024 डाउनलोड करने के लिए आसान स्टेप्स यहां दिए गए हैं:

  • उम्मीदवारों को सबसे पहले JPSC की ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके  बाद वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक दिखाई देगा, उसपर क्लिक करना होगा।
  • अब अभ्यर्थियों को मांगी गई जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • अंत में जेपीएसी एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट लें।

JPSC Admit Card Helpline 2024 Details: एडमिट कार्ड हेल्पलाइन नंबर

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय किसी भी तरह की समस्या आने पर उम्मीदवार 16 मार्च 2024 को सुबह 11:00 बजे से आयोग के हेल्पलाइन नंबर +919431301419, +919431301636, या +918956622450 पर सहायता ले सकते हैं। शाम 5:00 बजे तक उपलब्ध है।

JPSC Prelims Exam Pattern 2024: झारखंड प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न

  • पेपर में वस्तुनिष्ठ प्रकार (बहुविकल्पीय प्रश्न) शामिल हैं।
  • परीक्षा को 02 पेपरों में विभाजित किया जाएगा। सामान्य अध्ययन - I के लिए पेपर 1 और सामान्य अध्ययन - II के लिए पेपर 2।
  • प्रत्येक पेपर में 200 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा कुल 400 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी।
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 02 अंक दिए जाएंगे और गलत उत्तर के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
  • प्रत्येक पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
  • प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे।
जेपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न 2024 
प्रश्न पत्र प्रश्नों की संख्या अंक समय
सामान्य अध्ययन - I 100 200 02 घंटे
सामान्य अध्ययन – II 100 200 02 घंटे
कुल 200 400 04 घंटे

 

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Mar 13, 2024, 13:24 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News