MP ADDET Answer Key 2026 OUT: एमपीईएसबी एडीडीईटी उत्तर कुंजी जारी, ये रहा लिंक

Last Updated: Jul 14, 2026, 08:30 IST

MPESB ADDET Answer Key 2026 OUT: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने पशुपालन एवं डेयरी प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (ADDET) 2026 की उत्तर कुंजी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। परीक्षा  10 जुलाई 2026 को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी eb.mp.gov.in पर जाकर लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

MPESB ADDET Answer Key 2026 OUT
MPESB ADDET Answer Key 2026 OUT

MPESB ADDET Answer Key 2026 Released: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने पशुपालन एवं डेयरी प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (ADDET) 2026 की उत्तर कुंजी (Answer Key) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। यह परीक्षा 10 जुलाई 2026 को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब आधिकारिक पोर्टल esb.mp.gov.in पर जाकर अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर अपने उत्तरों का सावधानीपूर्वक मिलान कर लें। यदि उत्तर कुंजी में कोई गलती मिलती है, तो वे तय समय सीमा के अंदर बोर्ड के पास अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

MP ADDET Answer Key 2026 PDF Download Link

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने एमपी ADDET आंसर की 2026 लिंक eb.mp.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके उत्तर कुंजी की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए हमने इस लेख में भी डायरेक्ट लिंक दिया है। 

MPESB ADDET Answer Key 2026 Link

यहां क्लिक करें

MPESB ADDET Answer Key 2026 पर ऑब्जेक्शन की लास्ट डेट क्या है?

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ADDET (Animal Husbandry and Dairy Technology Diploma Entrance Test) 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर ऑब्जेक्शन विंडो खोल दी है। यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है तो ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं। ऑब्जेक्शन दर्ज करने की अंतिम तिथि 16 जुलाई 2026 है। 

एमपीईएसबी एडीडीईटी उत्तर कुंजी 2026-हाइलाइट्स

  • परीक्षा का नाम: MPESB Animal Husbandry and Dairy Technology Diploma Entrance Test (ADDET) 2026

  • परीक्षा आयोजन संस्था का नाम: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)

  • उत्तर कुंजी की स्थिति: प्रोविजनल आंसर-की जारी

  • परीक्षा तिथि: 10 जुलाई 2026

  • ऑब्जेक्शन मोड: ऑनलाइन

  • ऑब्जेक्शन की अंतिम तिथि:16 जुलाई 2026

  • ऑफिशियल वेबसाइट: esb.mp.gov.in

  • लॉगिन क्रेडेंशियल: आवेदन संख्या (Application Number) और जन्म तिथि/अन्य आवश्यक विवरण

एमपी ADDET आंसर की 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

अभ्यर्थी नीचे दिए स्टेप्स की मदद से एमपी ADDET उत्तर कुंजी को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर Latest Updates सेक्शन पर Online Question/Answer Objection Link - Animal Husbandry and Dairy Technology Diploma Entrance Test (ADDET) - 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

  • फिर Objection Tracker Login पर क्लिक करें। 

  • अब लॉगिन पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर, TAC कोड और जन्मतिथि दर्ज करें। 

  • स्क्रीन पर आंसर की खुल जाएगी।

  • अपने जवाबों को उससे चेक करें और अगर आपको कोई ऑब्जेक्शन है, तो उसे तय समय के अंदर सबमिट कर दें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jul 14, 2026, 08:30 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News