MPPSC भर्ती 2022: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार mppsc.mp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 3 जून 2022 है. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 466 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता, अनुभव, चयन मानदंड और अन्य विवरण देख सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
ऑनलाइन आवेदन जमा शुरू होने की तिथि: 25 मई 2022
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 3 जून 2022
MPPSC भर्ती 2022 रिक्ति विवरण:
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) - 427 पद
असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) - 34 पद
असिस्टेंट इंजीनियर (मैकेनिकल) - 5 पद
MPPSC भर्ती 2022 पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता:
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) - बीई (सिविल इंजीनियरिंग)।
असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल)- बीई (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग)
असिस्टेंट इंजीनियर (मैकेनिकल) - बीई (मैकेनिकल इंजीनियरिंग)।
MPPSC भर्ती 2022 आयु सीमा:
न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
अधिकतम आयु: 40 वर्ष
MPPSC भर्ती 2022 आवेदन पत्र:
इच्छुक उम्मीदवार 3 जून 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद, उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले सकते हैं.
Download MPPSC Recruitment 2022 Notification PDF
MPPSC भर्ती 2022 आवेदन शुल्क:
मध्य प्रदेश के सभी उम्मीदवारों के लिए: 500/- रुपये
एससी/एसटी, ओबीसी, और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए: 250/- रुपये
Comments
All Comments (0)
Join the conversation