This is an archived article last updated on Aug 1, 2024. The information may be outdated.

Punjab Police Jail Warder Vacancy 2024: पंजाब पुलिस में निकली जेल वार्डर के पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका

Last Updated: Aug 1, 2024, 17:22 IST

Punjab Police Jail Warder Vacancy 2024: पंजाब पुलिस ने जेल वार्डर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने 12वीं परीक्षा पास कर ली है, वे PSSSB की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जेल वार्डर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2024 है।

PSSSB Punjab Police Jail Warder Vacancy 2024 से संबंधित सभी जानकारी अधिसूचना पीडीएफ में देख सकते हैं।
PSSSB Punjab Police Jail Warder Vacancy 2024 से संबंधित सभी जानकारी अधिसूचना पीडीएफ में देख सकते हैं।

PSSSB Punjab Police Jail Warder Vacancy 2024: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने पंजाब पुलिस में जेल वार्डर के पद के लिए आवेदन आमंत्रित करते हुए एक अधिसूचना जारी की है। जेल वार्डर के लिए 175 और मैट्रन के लिए 4 पदों सहित कुल 179 रिक्तियां हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 जुलाई 2024 से शुरू हो चुकी है। वहीं आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2024 (शाम 5 बजे) है।  पात्र उम्मीदवार PSSSB की वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।

PSSSB Punjab Police Jail Warder Bharti 2024: जेल वार्डर भर्ती हाइलाइट

पंजाब पुलिस भर्ती 2024 अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से जेल वार्डर और मैट्रन के कुल 179 पदों को भरा जाएगा। पंजाब पुलिस जेल वार्डर अधिसूचना से संबंधित हाइलाइट यहां देखें:

संगठन का नाम

अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, पंजाब (पीएसएसएसबी)

पद क नाम

जेल वार्डर और मैट्रन

कुल रिक्तियों की संख्या

179

आवेदन की अंतिम तिथि 

20 अगस्त 2024

आवेदन मोड

ऑनलाइन

नौकरी करने का स्थान

पंजाब

आधिकारिक वेबसाइट

sssb.punjab.gov.in

नोटिफिकेशन पीडीएफ

डाउनलोड करें

Punjab Police Jail Warder Recruitment 2024: जेल वार्डर और मैट्रन के लिए पात्रता मानदंड क्या है?

शैक्षिक योग्यता: जेल वार्डर और मैटन के पदों के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा उन्हें 10वीं में पंजाबी भाषा को वैकल्पिक विषय के तौर पर पढ़ा होना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए आप अधिसूचना देख सकते हैं।

आयु-सीमा: इस भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी है।

पंजाब पुलिस जेल वार्डर 2024 के लिए आवेदन शुल्क

सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। SC / BC / EWS के लिए 250 रुपये और एक्स सर्विसमैन और डिपेंडेंट के लिए 200 रुपये निर्धारित है।

Punjab Police Warder Recruitment 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 जुलाई से 20 अगस्त 2024 तक आधिकारिक पीएसएसएसबी वेबसाइट (www.sssb.punjab.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Aug 1, 2024, 17:22 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News