This is an archived article last updated on Dec 3, 2021. The information may be outdated.

RSMSSB ने निकाली 197 मोटर व्हीकल सब-इंस्पेक्टर की भर्ती, 10वीं पास आवेदन के लिए पात्र

Last Updated: Dec 3, 2021, 18:31 IST

राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB / RSSB) ने मोटर व्हीकल  सब इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया है

RSMSSB Motor Vehicle Sub Inspector Recruitment 2021
RSMSSB Motor Vehicle Sub Inspector Recruitment 2021

RSMSSB भर्ती 2021: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB / RSSB) ने मोटर व्हीकल  सब इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार 2 दिसंबर 2021 से 31 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन मोड के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन के लिंक को सीधे नीचे स्क्रॉल करके एक्सेस किया जा सकता है. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 197 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता, अनुभव, चयन मानदंड और अन्य विवरण नीचे देख सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथियाँ:
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की शुरुआत: 2 दिसंबर 2021
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 31 दिसंबर 2021
परीक्षा तिथि: 12 और 13 फरवरी 2022

RSMSSB भर्ती 2021 रिक्ति विवरण:

पद का नाम

कुल

TSP Area

168

Non TSP Area

29

कुल

197

RSMSSB भर्ती 2021 पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए.
RSMSSB भर्ती 2021 आयु सीमा - 18 से 40 वर्ष (सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट होगी)

RSMSSB भर्ती 2021 चयन मानदंड:
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा. परीक्षा की योजना नीचे दी गई है. 

प्रश्न पत्र

परीक्षा का नाम

 मार्क्स

समय

Paper 1

जनरल नॉलेज

100 अंक

2 घंटे

Paper 2

लैंग्वेज

100 अंक

2 घंटे

Paper 3

ऑटो मोबाइल & टेक्निकल इंजीनियरिंग 

200 अंक

3 घंटे

Download RSMSSB Recruitment 2021 Notification PDF Here

Apply Online

RSMSSB भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार 2 से 31 दिसंबर 2021 तक rsmssb.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

RSMSSB भर्ती 2021 आवेदन शुल्क:
जनरल/बीसी/ओबीसी क्रीमी लेयर के लिए: रु. 450/-
बीसी/ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर के लिए: रु. 350/-
एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए: रु. 250/-
पे मोड: ऑनलाइन के माध्यम से 

Prashant Kumar is a content writer with 5+ years of experience in education and career domains. He has qualified UGC NET in History and was previously a faculty for IAS/PCS prep. He has earlier worked with Doordarshan & HT Media. At jagranjosh.com, Prashant creates real-time content for Govt Job Notifications and can be reached at prashant.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More
First Published: Dec 3, 2021, 18:25 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News